एक्सप्लोरर

मूसेवाला के पिता का दावा- 'सिद्धू को फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग', पुलिस को बताई हत्या से कुछ देर पहले की कहानी

Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दावा किया है कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई गैंग ने सिद्धू को कई बार धमकियां भेजी थीं.

पंजाब के मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड में पुलिस (Punjab Police) ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के बयान पर सदर थाना मानसा में एफआईआर दर्ज की है. पिता ने शिकायत में कहा है कि उनके बेटे सिद्धू को कई गैंगस्टर फिरौती के लिए फ़ोन पर धमकियां भेजते थे. गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने भी उसे कई बार धमकियां भेजी. इसीलिए उन्होंने ने एक बुलेटप्रूफ़ फ़ॉरचूनर गाड़ी भी रखी हुई थी.

हत्यारों ने थार पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां- पिता

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि रविवार को मेरा बेटा अपने घर से दो दोस्तों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ थार गाड़ी से निकला था. बुलेट प्रूफ़ फ़ॉरचूनर गाड़ी और गनमैन वो साथ लेकर नहीं गया. मैं उसके पीछे पीछे उसके सरकारी गनमैन लेकर दूसरी गाड़ी से गया था. रास्ते में मैने एक कोरोला गाड़ी को मेरे बेटे की थार का पीछे करते देखा, जिसमें चार नौजवान सवार थे. मेरे बेटे की थार जब जवाहर के गांव की फिरनी ( बाहरी रास्ता) के पास पहुंची तो वहां एक सफ़ेद रंग की बुलेरो गाड़ी पहले से खड़ी इंतज़ार कर रही थी. उसमें भी चार नौजवान बैठे थे. जैसे ही मेरे बेटे की थार उस बुलेरो गाड़ी के सामने पहुंची चारों हत्यारों ने थार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं.

शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए- पिता

बलकौर सिंह ने आगे बताया, ''हत्यारे चंद मिनटों में फायरिंग करके बुलेरो और कोरोला गाड़ी लेकर वहां से फ़रार हो गए. मैंने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. मैं अपने बेटे और उसकी गाड़ी में बैठे दोनों दोस्तों को मानसा के सरकारी अस्पताल ले गया, वहां मेरे बेटे की मौत हो गई.

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

बता दें कि 27 साल के पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें-

Sidhu Moosewala Killed: DGP ने बताया मर्डर स्पॉट पर कितनी चलीं गोलियां, बोले- मूसेवाला बुलेट प्रूफ कार और कमांडो नहीं ले गए थे साथ

Moose Wala Murder Live Updates: पंजाब में सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद तिहाड़ समेत दिल्ली की जेलों में खास अलर्ट, गैंग्स के गुर्जों की हो रही मॉनिटरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget