एक्सप्लोरर

Padma Shri Award 2021 : पुरस्कार ही नहीं, सादगी से भी सबका दिल जीत गईं तुलसी गोडा, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Padma Shri Award 2021 : राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को 119 शख्सियतों को पदमश्री अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान कर्नाटक की तुलसी गोडा ने सबका ध्यान आकर्षित किया. क्या है वजह, जानिए.

Padma Shri Award 2021 : राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को 119 शख्सियतों को पदमश्री अवॉर्ड दिया गया. तमाम वीआईपी व हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच इनमें से जिस एक शख्सियत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थीं तुलसी गोडा. कर्नाटका की तुलसी गोडा पर्यावरणविद हैं और इन्हें इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट भी कहा जाता है. राष्ट्रपति भवन में आयोजन इस कार्यक्रम में तुलसी की सादगी ने सभी का ध्यान खींचा. वह नंगे पैर और अपने पारंपरिक पहनावे में पहुंचीं. उन्हें देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े लोगों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. अवॉर्ड लेने के लिए जातीं तुलसी गोडा व इस दौरान उनका अभिवादन करते पीएम व गृह राज्यमंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लोगों ने इसे फोटो ऑफ द डे बताया.

पीएम ने भी शेयर की तस्वीर

तुलसी गोडा की एक तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की. कार्य़क्रम के दौरान ली गई एक तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी तुलसी गोडा का अभिवादन करने के साथ ही उनसे बात करते भी दिख रहे हैं. इसके अलावा कार्यक्रम की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहीं हैं. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह अवॉर्ड लेने के लिए जा रहीं तुलसी गोडा का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं. लोगों ने इस फोटो को शेयर करते हुए इसे इमेज ऑफ द डे का टैग दिया. इसके अलावा कई बड़े नेताओं ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कू करते हुए लिखा...  ‘अपनी मौजूदगी को परिभाषित करने का ठीक तरीका’ #admaAwards

कौन हैं तुलसी गोडा

तुलसी गोडा कर्नाटक के होनाली गांव की रहने वाली हैं. वह 6 दशक से भी ज्यादा समय से पर्यावरण के लिए काम कर रहीं हैं. वह 30 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं. वह वन विभाग की नर्सरी की भी देखभाल करती हैं. 77 साल की तुलसी आदिवासी हैं और पौधों व जड़ी-बूटियों की अपनी समझ के लिए भी मशहूर हैं. एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली तुलसी गोडा ने जन्म के 2 साल बाद ही अपने पिता को खो दिया था. छोटी उम्र में वह अपनी मां के साथ नर्सरी में काम करती थीं. वह कभी स्कूल नहीं गईं. वहीं से उनके आंदर पर्यावरण के लिए काम करने का जज्बा आ गया.

ये भी पढ़ें

Padma Awards 2021: दिवंगत रामविलास पासवान मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, इन हस्तियों को भी मिला पुरस्कार

Mumbai Drugs Case: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के परिवार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा वक्त, नवाब मलिक के खिलाफ पिता और पत्नी करेंगे शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget