एक्सप्लोरर

मायावती के बागी विधायकों ने ऐसे मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

बीएसपी के बागी विधायकों ने इस मौके पर साफ संकेत दिए कि वे जल्द ही नई पार्टी बनाकर समाजवादी पार्टी का साथ देंगे.

लखनऊः बीएसपी के बाग़ी विधायकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने हैप्पी बर्थडे के गीत गाए और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की क़समें खाईं. इस बार मायावती ने अखिलेश को हैप्पी बर्थ डे नहीं कहा .. न तो उन्हें फ़ोन किया और न ही उनके लिए ट्वीट किया. जब समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन था तो माया और अखिलेश में बुआ और बबुआ वाला रिश्ता था. गठबंधन टूटते ही ये रिश्ता भी टूट गया. अब तो सामान्य शिष्टाचार वाला संबंध भी नहीं रहा. अखिलेश ने तो कभी मायावती के लिए कुछ नहीं कहा लेकिन मायावती उन्हें अपना दुश्मन नंबर वन मानती हैं. 

सीएम योगी ने फोन कर शुभकामनाएं दीं
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सवेरे सवेरे फ़ोन कर अखिलेश यादव को बधाई दी. उन्होंने भगवान राम से उनके सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की. यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का 48 वें जन्म दिन को उनके समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन बना दिया. लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस पर सवेरे से ही मेला लगा रहा. कहीं लड्डू बंटे तो कहीं केक. हर तरफ़ लाल टोपी वाले समाजवादी हैप्पी बर्थ डे करते मिले. लखनऊ ही नहीं यूपी के सभी ज़िलों में पार्टी समर्थकों ने अखिलेश का जन्म दिन मनाया.

बीएसपी के बागी विधायकों की रही चर्चा 
सबसे अधिक चर्चा रही मायावती के टिकट पर चुनाव जीत कर अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाने वाले बागी विधायकों की. बीएसपी के निलंबित विधायकों ने बड़े धूमधाम से इसे आयोजित किया. सभी नौ विधायकों ने अपने अपने इलाक़े में अपने अपने तरीक़े से अखिलेश का बर्थ डे मनाया. राजनीति में रिश्ते ज़रूर बदलते हैं लेकिन अरमान नहीं. कभी अपनी बहिन जी को हैप्पी बर्थ डे टू यू कहने वालों ने इस बार अखिलेश के लिए ये गीत गया. 

ऐसे ही एक एमएलए असलम राईनी ने कहा कि 11 विधायक हो जाने पर हम नई पार्टी बना कर समाजवादी पार्टी में चले जायेंगे. अब तक 9 विधायकों का की इंतज़ाम हो पाया है. पिछले ही महीने मायावती ने दो और विधायकों राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया था. पर अखिलेश यादव के साथ जाने को लेकर इन दोनों ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं.

यह भी पढ़ेंः वायुसेना के एयरस्टेशन पर ड्रोन हमले को लेकर बोले आर्मी चीफ जनरल नरवणे, ऐसे खतरों से निपटने के लिए कर रहे क्षमताएं विकसित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget