एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh लॉकडाउन में अपने देश नहीं लौट सका युवक, फेसबुक पर लिखा-'गुड बाय दोस्तों' फिर उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाले युवक ने अपने देश लौटने के सारी कोशिशें बेकार हो जाने के बाद खौफनाक कदम उठा लिया. युवक ने फेसबुक पोस्ट में सुसाइड की बात लिखने के बाद अपनी जान दे दी.

बस्ती. कोरोना महामारी के चलते देश में किये लॉकडाउन के दौरान तमाम लोग अन्य शहरों या देश में फंस गये. कई ऐसे भी रहे जिन्हें सरकार की मदद मिल गई और अपने देश लौट सके. दूसरी तरफ कई ऐसे हैं जो अभी अपने वतन वापस आने के लिए प्रयासरत हैं. इस बीच सऊदी अरब से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक भारतीय युवक ने अपने देश लौटने के सारे प्रयास असफल होते देख अपनी जान दे दी. भारत आने की चाहत उसकी पूरी न होने पर फेसबुक पर अपनी मौत की एक पोस्ट लिखी कि 'आज उसकी आखिरी रात है' फिर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

फेसबुक पर लिखी पोस्ट

छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव निवासी अरबाज खान की सऊदी अरब में सुसाइड कर लिया. उसके फांसी लगाने की बात सोशल मीडिया के जरिये सामने आई है. अरबाज ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी कि ''आज गुड बाय दोस्तो, आज मेरी आखिरी रात है'' और फिर अरबाज ने इस पोस्ट को लिखने के बाद सुसाइड कर लिया. दरअसल लॉक डाउन की वजह से लोग या तो घरों में कैद हैं या फिर घरों को वापस लौटने के लिए परेशान हैं, दोनों ही परिस्थिति में मानसिक तनाव न झेल पाने वाले लोग आत्महत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठाने को विवश हो रहे हैं.

सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता था अरबाज

अरबाज (19) दो वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गया था. वह सऊदी अरब- कुवैत बॉर्डर के पास वाहन चलाता था. बताते हैं कि लॉकडाउन में फंसे होने से वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गया. उसने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पूछा कि भाई लोग कैसे हैं, आज रात उसकी आखिरी रात है। वह इस दुनिया से जा रहा है. इस पोस्ट पर लोगों ने आत्महत्या करने से रोका भी, लेकिन अरबाज ने किसी की नहीं सुनी। मंगलवार को उसके आत्महत्या की खबर परिजनों को मिली.

ये भी पढ़ें.

यूपी: सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और दुकान में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget