एक्सप्लोरर

जम्मू में मौसम पर पड़ा लॉकडाउन का असर, रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी के बाद अब तेज गर्मी

जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

जम्मू कश्मीर में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश और बर्फबारी के बाद अब लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. मई के महीने में जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है, जिसने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि मई के दूसरे हफ्ते तक जम्मू में तापमान सामान्य से काफी नीचे था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जम्मू में पारा लगातार बढ़ रहा है. मौसम पर पड़ा लॉकडाउन का असर जम्मू में लॉकडाउन का असर मौसम पर भी पड़ा है, जिसके चलते जम्मू में पारे में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. वहीं, पारा बढ़ने के साथ ही जम्मू में दोपहर बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. लॉकडाउन में थोड़ी रियायत मिलने के बाद लोग गर्मी से बचने के लिए तालाबों और नहरों का भी रुख कर रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. मई के अंत तक जम्मू में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. भारत में संक्रमितों की संख्या 1.25 लाख के पार, 3720 मौतें भारत में कोरोना वायरस महामरी से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 25 हजार से अधिक हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा, "देश में अब तक 1 लाख 25 हजार 101 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 3 हजार 720 लोगों की मौत हो गई है." मंत्रालय ने आगे कहा, "वर्तमान में 69 हजार 597 लोग कोरोना महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 51 हजार 783 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है." मंत्रालय ने बताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम देश मे अब भी कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं. ये भी पढ़ें- खुलासा: रामायण के इस सीन के बाद रामानंद सागर को करना पड़ा था कई कानूनी मामलों का सामना ख़ौफ़नाक मंजर: घरों पर गिरे पाकिस्तान के विमान का CCTV फुटेज सामने आया, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget