एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir के Kulgam में सेना और दहशतगर्दों के बीच एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है. चावलगाम इलाके में सेना ने एक आतंकवादी का खात्मा कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है. कुलगाम के चावलगाम इलाके में सेना ने आतंकवादियों को घेर लिया है. 1 आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है. फिलहाल एनकाउंटर जारी है. एक ट्वीट में कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल ने एक खोजी अभियान शुरू किया है. सुरक्षाबल इलाके में खोजबीन कर रहे थे. तभी अचानक आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया.

इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया और सेना के एक्शन में एक आतंकवादी मारा गया. इससे पहले रविवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के एक दल पर हथगोला फेंका था. पुलिस ने बताया था कि हमले में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था, 'शाम छह बजकर 25 मिनट पर, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में नेहामा चौक पर 18 बटालियन सीआरपीएफ दल पर एक हथगोला फेंका जो सड़क किनारे फटा'. 

#KulgamEncounterUpdate: 01 unidentified #terrorist killed. #Operation in progress. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/Ax07aZekkX

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 11, 2021

बीते दिनों कश्मीर में कई नागरिकों की हत्या आतंकवादियों ने कर दी थी. बीजेपी जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने मंगलवार को कहा था कि घाटी में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाकर की जा रही निर्दोष नागरिकों की हत्या केन्द्र शासित प्रदेश में शांति भंग करने की पाकिस्तानी साजिश है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी मुसलमानों और इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है. श्रीनगर के बोहरी कदल में सोमवार की शाम हुई सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान की हत्या की निंदा करते हुए रैना ने कहा था कि कायर पाकिस्तानियों ने अपने परिवार के लिए रोटी कमाने निकले एक निर्दोष व्यक्ति का खून बहाकर पाप किया है.

ये भी पढ़ें

Troika Plus Meeting: पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी बोले- तालिबान विश्व के साथ संवाद में रखता है दिलचस्पी, अफगानिस्तान को मदद की दरकार

दलाई लामा ने चीन पर साधा निशाना, कहा- विविधता को नहीं समझते हैं वहां के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget