एक्सप्लोरर

मुंबई में अंडरवर्ल्ड के करीम लाला के बाद अब ड्रग्स वाले करीम लाला से परेशान जांच एजेंसियां, लाला की तलाश जारी

एनसीबी का मानना है कि अनवर लाला उर्फ करीम लाला 90 के दशक का अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से काफी प्रभावित है और काले धंधे में दहशत बनाने के लिए उसने अपना नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के समान रख लिया है. मुंबई में ड्रग्स सप्लायरों की लिस्ट में उसका नाम प्रमुख है.

मुंबई: पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ एक बड़ा नाम लगा है. मुंबई में उसे ड्रग्स सौदागरों की रीढ़ की हड्डी बताया जा रहा है और उसका नाम करीम लाला है. आरोपी न सिर्फ तस्करों के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई करता है बल्कि धंधे में वेश्यावृत्ति का भी इस्तेमाल करता है. फिलहाल एजेंसी को उसकी तलाश है.

ड्रग्स तस्करों का प्रमुख नाम है करीम लाला

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक करीम लाला एमडी की सप्लाई मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में करता है और अपने आप को अंडरवर्ल्ड से कम नहीं समझता. बीती रात एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की टीम ने मुम्बई के वर्सोवा, लोखड़वाला, कुर्ला, डोम्बिवली, वाशी में रेड डालकर 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 4 लोगों को पकड़ा है. छापेमारी के दौरान एनसीबी को एक ऐसी जानकारी मिली है जिसने उसके होश उड़ा दिए.

एनसीबी का मानना है कि अनवर लाला उर्फ करीम लाला 90 के दशक का अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से काफी प्रभावित है और काले धंधे में दहशत बनाने के लिए उसने अपना नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के समान रख लिया है. मुंबई में ड्रग्स सप्लायरों की लिस्ट में उसका नाम प्रमुख है. उसका नेटवर्क काफी बड़ा है. उसके मातहत कम से कम 60 से 70 छोटे और बड़े ड्रग तस्कर हैं.

ये तस्कर उसके एक इशारे पर ड्रग्स की सप्लाई मुंबई और आसपास के इलाकों में करते हैं. उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण इलाका मुंबई का सबर्ब है जहां बॉलीवुड के कलाकार और बड़े नाम रहते हैं. करीम लाला संगठित होकर धंधा करता है. अपने पेशे में उसे काफी ईमानदार माना जाता है. करीम लाला पिछले 6 सालों से एमडी की सप्लाई मुंबई और आसपास के इलाकों में कर रहा है.

उसके पास कुछ वेश्या भी ड्रग्स की सप्लाई करती हैं. ये वेश्या ऑटो रिक्शा टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर ड्रग्स को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती हैं. एनसीबी का मानना है कि महिलाओं पर लोगों को कम शक होता है. जिसकी वजह से ड्रग्स सप्लाई का काम सफलतापूर्वक हो जाता है. एनसीबी का कहना है कि हर एक अपराधी का एक फ्रंट फुट होता है जिसकी आड़ में ड्रग्स की सप्लाई करता है. उसकी वजह से उस पर लोगों का शक भी नहीं जाता. करीम लाला के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है.

कपड़े के कारोबार की आड़ में काला धंधा

करीम लाला पेशे से कपड़े का एक व्यापारी है. ये कुर्ला इलाके से अपनी गैंग का संचालन करता है. मुंबई के बांद्रा लिंक रोड इलाके पर स्थित एक मॉल में उसका ऑफिस भी है. एनसीपी ने उसे पकड़ने के लिए ऑफिस और घर दोनों जगह पर छापेमारी की. लेकिन पकड़ से बच निकला. पुलिस को शक है कि न सिर्फ मुंबई में बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी करीम लाला ड्रग्स की सप्लाई करता है और उसके गुर्गे हर जगह सक्रिय हैं.

कार्रवाई के दौरान एनसीबी ने वर्सोवा इलाके से मेहुल मिस्त्री नाम के ड्रग्स तस्कर को भी पकड़ा है. ये करीम लाला के लिए काम करता था. मेहुल वरसोवा लोखंडवाला और अंधेरी इलाकों में टीवी एक्टर्स और स्ट्रगलिंग एक्टर्स को एमडी की सप्लाई करता है. मेहुल के साथ-साथ एनसीबी के अधिकारियों ने शब्बीर और अफजल नाम के दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

निजी कंपनियों और PSU को भी मिल सकेगा अपराध का सरकारी रिकॉर्ड, CCTNS का जल्द मिल सकता है एक्सेस

राजस्थान: स्कूल और कॉलेज समेत धार्मिक, राजनीतिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
UP Weather: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला
यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन
खूबसूरत हसीनाओं से भरे इन देशों में कम पड़ गए मर्द, शादी के लिए तरस रही हैं यहां की लड़कियां
खूबसूरत हसीनाओं से भरे इन देशों में कम पड़ गए मर्द, शादी के लिए तरस रही हैं यहां की लड़कियां
Stress And Heart Health: लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर?
लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर?
Embed widget