एक्सप्लोरर

Friendship Day: खुद फूड डिलीवर करने निकल पड़े जोमैटो के CEO, कुछ इस अंदाज में मनाया फ्रेडशिप डे

Zomato CEO: 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर लोग एक-दूसरे को दोस्ती का संदेश दे रहे हैं. इस मौके पर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ ने भी अपने ग्राहकों को संदेश देने के लिए अनूठा तरीका अपनाया.

Friendship Day 2023: रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने रविवार (6 अगस्त) को बेहद खास तरीके से फ्रेंडशिप डे मनाया. इस दिन को मनाने और दोस्ती का संदेश देने के लिए गोयल कुछ फ्रेंडशिप बैंड्स लेकर खुद ही फूड डिलीवरी करने के लिए निकल पड़े. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके दी.   

दीपिंदर ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बुलेट नाम से मशहूर रॉयल एनफील्ड बाइक पर नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में उनके हाथ में कुछ फ्रेंडशिप बैंड्स भी दिखाई दे रहे हैं. जोमैटो सीईओ गोयल ने ट्वीट किया, ''अपने डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्टोरेंट पार्टनर्स और ग्राहकों को कुछ खाना और फ्रेंडशिप बैंड्स डिलीवर करने जा रहा हूं. अब तक का सबसे अच्छा रविवार!''

जोमैटो CEO की पोस्ट पर आए ढेरों रिएक्शन

दीपिंदर गोयल की पोस्ट पर उनके इस काम की तारीफ हो रही है तो कुछ यूजर्स अपनी शिकायतें भी दर्ज कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''जोमैटो के ऑर्डर आज स्विगी से ज्यादा है, जहां लोग सीईओ से मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.''

एक यूजर ने तंज कसा, ''अरे भाई कंपनी चलाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इसे बेंगलुरु में भी करें.'' स्वपनिल श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा, ''धन्यवाद जोमैटो, हाउसहेल्प की गैरमौजूदगी में मेरे फूड फ्रेंड बनने के लिए.''

'वास्तविक रोल मॉडल'

एडवोकेट चिराग शाह नाम के यूजर ने जोमैटो के सीईओ की जमकर तारीफ की. उसने लिखा, ''भाई, आप कई स्टार्टर संस्थापकों के लिए वास्तविक रोल मॉडल हैं और आपकी कंपनी में एक छोटा शेयरधारक बनकर मैं वाकई खुश हूं. मेरे फोन में स्विगी है लेकिन भगवान कसम, मैंने स्विगी से एक बार भी ऑर्डर नहीं किया है. मैं वास्तव में चाहता हूं कि जोमैटो भारत से पहली वैश्विक दिग्गज कंपनी बने.'' इसी तरह पोस्ट पर ढेरो प्रतिक्रियाएं आई हैं.

यह भी पढ़ें- 'आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए सही जगह यही', अजित पवार को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिल्डर-फाइनेंशियल संस्थानों की सांठगांठ पर CBI का एक्शन, 12 ठिकानों पर छापे
बिल्डर-फाइनेंशियल संस्थानों की सांठगांठ पर CBI का एक्शन, 12 ठिकानों पर छापे
BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन
BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन
एक तरफ BRICS की तैयारी, दूसरी तरफ US संग साझा युद्धाभ्यास का आगाज
एक तरफ BRICS की तैयारी, दूसरी तरफ US संग साझा युद्धाभ्यास का आगाज
H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’
H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget