एक्सप्लोरर

जगन मोहन रेड्डी को लगा तगड़ा झटका! YSRCP के लोकसभा सांसद ने छोड़ी पार्टी, जानें क‍िस दल में होंगे शामिल

Balashowry Vallabbhaneni: लोकसभा चुनाव से पहले वाईएसआरसीपी के मछलीपट्टनम से सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी ने नाराजगी के चलते पार्टी से इस्‍तीफा दे द‍िया है.

YSRCP MP Balashowry Vallabbhaneni: आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को एक और बड़ा झटका लगा है. वाईएसआरसीपी के लोकसभा सदस्य बालाशोवरी वल्लभनेनी (Balashowry Vallabbhaneni) ने शनिवार (13 जनवरी) को सत्तारूढ़ दल से इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने दावा किया क‍ि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद वल्लभनेनी ने कहा कि वह जल्द ही जनसेना में शामिल होंगे.

क्या कुछ बोले सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी?

वल्लभनेनी ने कहा, 'मैंने वाईएसआरसीपी से इस्तीफा दे दिया. मैंने 'एक्स' पर जानकारी दे दी है और मैं उन्हें पत्र (इस्तीफा) भी भेज रहा हूं. वल्लभानेनी ने कहा कि मछलीपट्टनम के विधायक पर्नी वेंकटरमैया (पर्नी नानी ) ने उन्हें पिछले पांच वर्षों से निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति नहीं दी, जिसकी मैंने कई बार रेड्डी से शिकायत की लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया.

सांसद के मुताबिक, वेंकटरमैया उन्हें आधिकारिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाते थे. उन्होंने कहा, ''वह (पर्नी नानी) मुझे अपने साथ नहीं ले जाते थे. उनसे (रेड्डी) बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.''

पवन कल्याण की जनसेना में होंगे शामिल 

स्थानीय विधायक पर 'अत्यधिक भ्रष्ट' होने का आरोप लगाते हुए वल्लभनेनी ने दावा किया कि उनके बेहतरीन काम के बावजूद वाईएसआरसीपी ने उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया. वाईएसआरसीपी के खिलाफ शिकायतों की झड़ी के बीच लोकसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना में शामिल होने का फैसला किया है.

जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्म‍िला ने ज्‍वाइन की थी कांग्रेस

उधर, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने भी 4 जनवरी को कांग्रेस ज्‍वाइन की थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी. उन्होंने कहा था, ''मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के कांग्रेस में विलय से बहुत खुश हूं. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है.'' 

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत! कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget