एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर असमंजस बरकरार, क्या राहुल गांधी भंवर में फंसे हैं?

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि अगर राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा हो गया तो उनका वापिस अध्यक्ष बन पाना आसान नहीं होगा. राहुल मानेंगे या नहीं ये तो दूर की बात है लेकिन एक बात साफ़ है कांग्रेस अभी भी राहुल और सोनिया गांधी की कांग्रेस में बंटी है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी को इस्तीफ़े की पेशकश किए हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन कार्यकर्ताओं या पार्टी के नेताओं की तरफ़ से कोई भी आवाज़, प्रदर्शन या समूह के रूप में नहीं उठी, जैसी सोनिया गांधी के इस्तीफे के बाद 10 जनपथ के बाहर होड़ लग गई थी और कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति और देवी क़रार दे दिया था.

एक महीने बाद दिल्ली के पंजाब भवन में 26 जून को पिछले 12 साल में यूथ कांग्रेस के जो नेता ख़ुद को राहुल गांधी का प्रोडक्ट मानते हैं वो इक्कठे हुए और एक व्यापक प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई ताकि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहें. इसमें जो लोग यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहे, सांसद, पूर्व सांसद, यूथ कांग्रेस के राज्यों के अध्यक्ष रहे, और राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव शामिल हैं.

मीटिंग में चर्चा हुई कि राहुल गांधी भंवर में फंसे हैं मीटिंग में चर्चा हुई कि ये कोई राहुल की हार नहीं बल्कि सामूहिक हार है और ख़ासतौर पर सीनियर नेता जिन्होंने राहुल के साथ मिलकर मोदी के ख़िलाफ़ लड़ाई नहीं लड़ी. अब एक सीनियर नेताओं का समूह यह चाहता है कि राहुल गांधी का इस्तीफ़ा मंजूर हो जाए.

यही नहीं फिर चाहे वो पार्टी के ही नेताओं द्वारों समय-समय पर ग़ैर ज़िम्मेंदाराना बयान हों, प्रादेशिक छत्रपों की आपसी उलझने और पार्टी से सब कुछ हासिल कर लेने के बावजूद व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं, कहीं-कहीं राष्ट्रीय प्रभारियों द्वारा हालात नहीं संभाल पाना और सही निर्णय न ले पाना, इन चुनावी परिणामों के करणों में शामिल है. तो फिर एक व्यक्ति राहुल गांधी इतनी बड़ी हार के कारण कैसे हो सकते हैं. ऐसा इन युवा नेताओं का मानना है.

कुछ लोगों ने (नाम ना बताने की शर्त पर) यह भी बताया कि अगर राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा हो गया तो उनका वापिस अध्यक्ष बन पाना आसान नहीं होगा. अब 28 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय में ये लोग धरने पर बैठेंगे और राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर रहने की अपील करेंगे. राहुल मानेंगे या नहीं ये तो दूर की बात है लेकिन एक बात साफ़ है कांग्रेस अभी भी राहुल और सोनिया गांधी की कांग्रेस में बंटी है.

खुली गुंडागर्दी: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने क्रिकेट बैट से की नगर निगम के अधिकारी की पिटाई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget