एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए यूथ कांग्रेस ने भी पारित किया प्रस्ताव

यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी को दुबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मुहिम के तहत यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में चल रही अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाए. कुछ हफ्ते पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ऐसा ही प्रस्ताव पारित कर चुकी है.

यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि देश की मौजूदा परिस्थितियों में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए. प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि यूथ कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है. हमें विश्वास है कि राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन मजबूत होगा. उनकी नियुक्ति से देश भर के कार्यकर्ताओं ऊर्जा मिलेगी.

सुबह राहुल गांधी ने ही इस बैठक की शुरुआत की थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को धैर्य के साथ संगठन के लिए कार्य करने और आरएसएस की विचारधारा से बिना डरे लड़ने की नसीहत दी.

उनके सामने भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापसी का आग्रह किया था. कांग्रेस एलान कर चुकी है कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही सोनिया गांधी की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जून तक पूरी हो जाएगी. अब तक यह साफ नहीं है कि राहुल दुबारा पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार हैं या नहीं. हालांकि बीते दिनों में इसके संकेत जरूर मिले थे.

लोकसभा चुनाव नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए मई 2019 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देते समय राहुल ने गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को अध्यक्ष बनाने की पैरवी की थी. लेकिन कुछ महीनों बाद अगस्त में सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर एक बार फिर पार्टी की कमान दे दी.

बीते साल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (G23) ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में पूर्णकालिक और सक्रिय नेतृत्व की मांग की थी. इसके बाद बुलाई गई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया ने इस्तीफे की पेशकश कर दी जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने उनसे पद पर बने रहने का प्रस्ताव पारित किया. हालांकि इसी बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी सहमति बनी.

राहुल गांधी के वापसी की मांग उठ जरूर रही है लेकिन अगर वे लौटे तो सवाल उठेंगे कि क्या इस्तीफा महज दिखावा था! अहम बात यह भी है माना जाता है कि कांग्रेस के अंदर G23 के नेता राहुल गांधी की वापसी नहीं चाहते.

ओपिनियन पोल: TMC लगा सकती है जीत की हैट्रिक, BJP ट्रिपल डिजिट में, कांग्रेस-लेफ्ट को हो सकता है भारी नुकसान

राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कसा तंज, कहा- लिख कर ले लीजिए...

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget