एक्सप्लोरर

अखिलेश और मायावती के गठबंधन की बीजेपी ने खोज ली काट

योगी सरकार ने अगर पिछड़ी जातियों में समान हिस्सेदारी की व्यवस्था कर दी तो यादवों का हिस्सा नौकरी में कम हो जाएगा और जो छोटी छोटी अति पिछड़ी जातियां हैं उनका हिस्सा बढ़ जाएगा.

नई दिल्ली: देश की संसद पर राज करने का रास्ता सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. इसीलिए सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश की पिच पर फील्डिंग सेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. विपक्ष ने 2019 में घेरने के लिए यूपी में अखिलेश प्लस मायावती का प्लान बनाया है. अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि लंबी लड़ाई में सीटों की कुर्बानी के लिए भी तैयार हैं.

अखिलेश यादव ने कहा, ''ये लड़ाई लम्बी है. मैं आज कहता हूं कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से गठबंधन रहेगा और दो चार सीटें आगे पीछे रहेगी और त्याग भी करना पड़ेगा तो समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी.'' अखिलेश के बयान से ये साफ है कि समाजवादी पार्टी सीटों को लेकर यूपी में रार नहीं करनी वाली है. यानी मायावती पहले से ही सम्मानजनक सीटों की जो बात कर रही हैं उस पर अखिलेश यादव राजी दिखते हैं.

बीजेपी इस जोड़ी के सियासी तोड़ के लिए विकास का एजेंडा लेकर चुनाव में जाने की बात कर रही है. पर्दे के पीछे बीजेपी भी जातीय गणित का जो गुणाभाग कर रही है वो आने वाले दिनों में महागठबंधन के नेताओं को बेचैन कर सकता है. असल में पिछड़े वर्ग के वोटरों में सेंध लगाने के लिए आरक्षण में बदलाव की तैयारी हो रही है. यूपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति का गठन किया है. जो आबादी और सामाजिक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करके सरकार को देगी, जिसमें ओबीसी की सभी जातियों की समान भागीदारी पर फोकस होगा.

जिन पिछड़ी जातियों को आरक्षण का ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा उनके लिए यूपी सरकार ये कोशिश कर रही हैं. आंकड़ों की मानें तो 9 फीसदी आबादी वाले यादवों की सरकारी नौकरियों में 132 फीसदी हिस्सेदारी है. 5 फीसदी आबादी वाली कुर्मी जाति की सरकारी नौकरियों में 242 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 14 फीसदी आबादी वाली 63 जातियों की हिस्सेदारी सिर्फ 77 फीसदी है.

योगी सरकार ने अगर पिछड़ी जातियों में समान हिस्सेदारी की व्यवस्था कर दी तो यादवों का हिस्सा नौकरी में कम हो जाएगा और जो छोटी छोटी अति पिछड़ी जातियां हैं उनका हिस्सा बढ़ जाएगा.

बीजेपी कैसे निकाली महागठबंधन का तोड़ बीजेपी का ओबीसी प्लान कामयाब हुआ तो फिर 2019 के चुनाव में यूपी में महागठबंधन का तोड़ निकल आएगा. यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीट है, यहां सबसे ज्यादा 45% आबादी ओबीसी समुदाय की है. इसमें से गैर यादव ओबीसी की संख्या 35-36% है. बीजेपी की नजर इसी 35-36% आबादी वाले वोटबैंक पर है.

2014 में गैर यादवों का वोट बीजेपी को एकतरफा मिला था, विधानसभा में बीजेपी ने 130 गैर यादव ओबीसी उम्मीदवार उतारे जिसका फायदा मिला. इसी ओबीसी प्लान के तहत बीजेपी राज्य में छोटी छोटी पार्टियों के भी संपर्क में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget