एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं सीएम योगी के पूर्व और मौजूदा मंत्री, जो सोफे पर बैठने को लेकर भिड़ गए

Yogi Government: दोनों नेताओं ने किसी प्रकार की टकराहट से इनकार किया है और विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.

UP Republic Day Celebration 2023: गुरुवार (26 जनवरी) को 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर लखनऊ में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में योगी सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान मंत्री एक-दूसरे से कुर्सी के लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बगल में बैठने को लेकर अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा और वर्तमान समय में अल्पसंख्यक विभाग संभाल रहे मंत्री दानिश अंसारी के बीच थोड़ी जद्दोजहद देखने को मिली. हालांकि, बाद में मोहसिन रजा को ही बृजेश पाठक के पास में बैठने का मौका मिला और दानिश अंसारी उनके बगल वाले सोफा में बैठे.

यूपी बीजेपी में है बड़ा कद

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्री रहे मोहसिन रजा को दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी. उनकी जगह पर अल्पसंख्यक कोटे से दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाया गया. दोनों ही नेता यूपी बीजेपी में मुस्लिम समाज के बड़े चेहरे हैं. पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए कहा, "मैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से कुछ खास बात कर रहा था. इसी कारण जल्दबाजी में उस सीट पर बैठ गया." दोनों नेताओं ने किसी प्रकार की टकराहट से इनकार किया है.

कौन हैं मोहसिन रजा?

मोहसिन रजा एक क्रिकेट खिलाड़ी थे और रणजी तक मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. मोहसिन रजा 2013 से राजनीति में सक्रिय हैं. वैसे मोहसिन का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है. वे उन्नाव के जमींदार परिवार से हैं, जो दशकों से कांग्रेस में रहा है. खुद मोहसिन ने भी अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया था. कहा जाता है कि वह पूर्व गवर्नर नजमा हेपतुल्ला के रिश्तेदार हैं. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें यूपी हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. 

दानिश अंसारी के करियर पर नजर

योगी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर दानिश आजाद अंसारी एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं. बीजेपी से पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने के लिए वह काफी काम कर रहे हैं. सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में दानिश अंसारी हमेशा बड़ी भूमिका निभाते हैं. कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिस तरह से मदरसों के सर्वे के मामले पर खुलकर अपनी राय रखी, उससे वह सीएम योगी के काफी नजदीक आ चुके हैं. उन्होंने सीएम योगी के सपने को साकार करते हुए मदरसों के आधुनिकरण का काम किया है. इस तरह से योगी सरकार में उनकी स्थिति लगातार मजबूत होती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- ‘सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो जारी करो’, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बीजेपी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget