एक्सप्लोरर

‘सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो जारी करो’, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बीजेपी का निशाना

Rashid Alvi On Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है. इस मामले पर कांग्रेस के एक और नेता राशिद अल्वी ने वीडियो मांगा है तो बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

Surgical Strike Row: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसे लेकर अब भी सबूत मांगे जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सबूत मांगे थे तो अब पार्टी के दूसरे नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो जारी किया जाए. इसे लेकर बीजेपी ने उनके इस्तीफे की मांग की है.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, राशिद अल्वी ने कहा, “हमें अपने सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते हैं. सरकार कहती है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है. ..तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह इस वीडियो को दिखाने की मांग कर रहे हैं. हम सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं मांग रहे लेकिन सरकार को वो वीडियो दिखाना चाहिए, जिसके बारे में वो दावा करती है.”

‘बीजेपी सरकार की मंशा पर शक’

उन्होंने आगे कहा, “मैं सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा रहा हूं. मैं सत्ता में बैठे लोगों के विरोधाभासी दावों पर सवाल उठा रहा हूं. अमित शाह ने अलग नंबरों का दावा किया है जबकि योगी आदित्यनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में अलग दावे किए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के मन में सेना के लिए सम्मान है.

राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को किया खारिज

जब राशिद अल्वी से पूछा गया कि राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को खारिज कर दिया है तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी यही कहा है कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की जरूरत नहीं है. यहां तक कि दिग्विजय सिंह भी उनसे सहमत नहीं होंगे. सवाल यह है कि बीजेपी नेताओं के किस बयान पर भरोसा किया जाए. बीजेपी इस तरह से काम करती है कि सेना बीजेपी का विस्तार है. सेना देश की है, बीजेपी की नहीं.

बीजेपी ने किया पलटवार

इसे लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए राशिद अल्वी के इस्तीफे की मांग की है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ''नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह का ये कोई व्यक्तिगत बयान नहीं था. यहां राशिद अल्वी भी हैं- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी कांग्रेस के अन्य लोगों की तरह हमारे वीरों की बहादुरी पर संदेह कर रहे हैं. हमला करना कांग्रेस का संस्थागत दृष्टिकोण है. क्या दिग्विजय सिंह और राशिद अल्वी को कांग्रेस बर्खास्त करेगी?''

ये भी पढ़ें: '....सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत पर पाकिस्तान करना चाहता था परमाणु हमला', अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget