एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बोले- यूपी में ब्राह्मणों की सुनवाई नहीं कर रही है योगी सरकार

हाल ही में मैनपुरी के एक छात्रावास में एक छात्रा की हत्या हो गयी थी. गौरतलब है कि जितिन के पिता जितेंद्र प्रसाद उत्तरप्रदेश के ब्राह्मणों के बड़े नेता माने जाते थे, हाल ही में यूपी कांग्रेस में प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा फेरबदल किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद यूपी में नई राजनीति शुरू कर रहे हैं. इस नई राजनीति के तहत जितिन ने आज प्रदेश में 'चेतना यात्रा' शुरू की. जितिन ने बताया कि इसके जरिये योगी सरकार की खराब कानून-व्यवस्था को घेरने की रणनीति रहेगी.

इसमें दिलचस्प बात ये है कि जितिन प्रसाद अपनी चेतना यात्रा के जरिए 'ब्राह्मण' कार्ड खेलने जा रहे हैं. जितिन अगले कुछ दिनों में अपनी यात्रा के दौरान उन सभी जिलों का दौरा करेंगे जहां पिछले दो महीनों में लगभग आधे दर्जन ब्राह्मणों की हत्या हुई है. जितिन मैनपुरी से यात्रा की शुरुआत करेंगे. जिसके बाद कन्नौज, झांसी, मेरठ, लखनऊ, लखीमपुर, अमेठी और बस्ती का भी दौरा करेंगे. हाल ही में मैनपुरी के एक छात्रावास में एक छात्रा की हत्या हो गयी थी.

गौरतलब है कि जितिन के पिता जितेंद्र प्रसाद उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों के बड़े नेता माने जाते थे, हाल ही में यूपी कांग्रेस में प्रभारी प्रियंका गांधी ने बड़ा फेरबदल किया है. जिसमें जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी जैसे कई ब्राह्मण नेताओं को अलग-अलग कमेटी में जगह दी गयी है. ये माना जा रहा है कि जितिन अपने पिता के नक्शे कदम पर बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के बड़े नेता के रूप में उभरना चाहते हैं. यही वजह है कि जितिन अब ब्राह्मणों से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रहे हैं.

जानकारों का मानना है कि योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिलाने में ब्राह्मण समाज का बड़ा योगदान था. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई ब्राह्मण नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से पिछले तीन दशक में राजनैतिक रूप से ब्राह्मणों को पार्टी ने सम्मान नहीं दिया. इसके साथ ही गैर कांग्रेसी दलों ने ब्राह्मण समाज का उपयोग अपने सत्ता लाभ के लिए किया लेकिन ब्राह्मण समाज को लीडरशिप नहीं दी.

मैनपुरीः हॉस्टल में छात्रा का लटका मिला था शव, प्रशासन ने CBI जांच के लिए भेजा पत्र

जितिन प्रसाद ने एबीपी न्यूज़ को बताया, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तो विशुद्ध जातिवादी दल हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी ब्राह्मण समाज को सत्ता से किनारे रखा. बीजेपी की सरकारों में 3 प्रतिशत वोट शेयर रखने वाले लोध जाति के कल्याण सिंह, 6.5 प्रतिशत वोट शेयर रखने वाले वैश्य जाति के रामप्रकाश गुप्त और 8 प्रतिशत वोट शेयर रखने वाली राजपूत जाति के राजनाथ और आदित्यनाथ तो मुख्यमंत्री बन सकते हैं लेकिन 14 प्रतिशत वोट शेयर रखने वाली ब्राह्मण जाति का जब भी कोई नेतृत्व उभरा तो उसे किनारे कर के अपमानित किया गया.

सामाजिक-राजनैतिक रूप से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्य भागों में भी यह देखने में आया है कि ब्राह्मण जाति का अस्तित्व और सम्मान सिर्फ कांग्रेस की सरकारों में ही रहा. बहरहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई ब्राह्मण नेता जो पार्टी संगठन से लेकर चुनावी राजनीति तक हासिए पर चले गए हैं उन्हें लगता है कि ब्राह्मण समाज अगर उनके पीछे आ खड़ा हो तो उससे ना सिर्फ पार्टी का भला होगा बल्कि उनकी राजनीति भी वापस चल पड़ेगी.

महाराष्ट्र में सस्पेंस बरकरार, संजय राउत बोले- सरकार बनाने में समय लगता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget