एक्सप्लोरर

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोले Yogi Adityanath- पीएम मोदी से सीखा सुशासन का मंत्र, बताया यूपी के विकास का रोडमैप

यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है. यह पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण मुमकिन हो पाया है. मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था. पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया.

विधायकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपने पहले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने से पहले कहा कि उन्होंने सुशासन का मंत्र पीएम नरेंद्र मोदी से सीखा है. कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन मिला. जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर भरोसा करते हुए संकीर्ण जातिवादी राजनीति को नकार दिया. विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद जनता का हमें समर्थन मिला. सीएम योगी ने कहा, साल 2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके व्यापक दौरे किए जिसकी वजह के उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होकर आई है. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा. उत्तर प्रदेश देश का छठा सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है. हमने उत्तर प्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया है.

सपा-बसपा पर बोला हमला

उन्होंने कहा, 2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था. उस वक्त तो कोई सोचता भी नहीं था. आज ये सब संभव हो पाया है. हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं. सपा-बसपा की सरकार में गरीबों के विकास के लिए कोई योजना नहीं थी. सीएम योगी ने कहा, 2017 से हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए. अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. सुशासन को और कैसे मजबूत करना है, इस पर हम सभी को काम करना है.

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर कसता ED का शिकंजा, फिर पूछताछ के लिए बुलाया

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया नोटिस, NHRC की टीम करेगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget