एक्सप्लोरर

बैठ सकेंगे 1 लाख लोग, हैलीपेड से लेकर 1000 गाड़ियों की पार्किंग, यहां होगा योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह

यूपी में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. होली के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि 21 मार्च को शपथ ग्रहण हो सकता है.

यूपी में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. होली के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि 21 मार्च को शपथ ग्रहण हो सकता है. शपथ ग्रहण के लिए इस बार स्मृति उपवन की जगह अटल बिहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम को चुना गया है. स्टेडियम में शपथ ग्रहण करने के पीछे की वजह ये है कि बीजेपी इस ऐतिहासिक जीत को भव्य बनाने की कोशिश कर रही है.

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे. यूपी में 37 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में बीजेपी इस ऐतिहासिक मौके को भव्य रूप देने में जुटी है.

क्यों चुना गया इकना स्टेडियम

बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी इकना क्रिकेट स्टेडियम को शपथ ग्रहण के लिए इसलिए चुना है क्योंकि इसमें क़रीब एक लाख लोग आसानी से बैठ सकते हैं. इसके अलावा एक हज़ार चार पहिया और 5000 दो पहिया गाड़ियां इस स्टेडियम के कैंपस के अंदर खड़ी हो सकती हैं. जरूरत पड़ने पर स्टेडियम कैंपस के अंदर अस्थाई हेलीपैड भी बनाया जा सकता है. स्टेडियम के अंदर 2 बड़े एलईडी स्क्रीन भी हैं, जिससे शपथ ग्रहण को लाइव दिखाया जा सकता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को इस बार अकेले 255 और सहयोगियों के साथ मिलजर 273 सीटें हासिल हुई हैं. सीएम के चेहरे की घोषणा बीजेपी ने पहले ही कर रखी है. ऐसे में औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया के लिए अमित शाह और रघुबर दास होली बाद लखनऊ आएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुचेंगे जहां बीजेपी आलाकमान के साथ बैठक कर मंत्रियों के नामों पर फ़ैसला होगा.

ये भी पढ़ें - 

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने विपक्ष के नेता से कहा, 'कांग्रेस जॉइन कर लो, पाकिस्तान में राहुल गांधी के वोट बिलावल भुट्टो से ज्यादा'

Russia-Ukraine War Live Updates: यूक्रेन के जैपोरिजिया शहर के रेलवे स्टेशन में धमाका, रूस-यूक्रेन के बीच आज भी जारी रहेगी बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget