एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने लौटाए अवार्ड तो पहलवान योगेश्वर दत्त बोले- 'पहले से ही तैयार थी रूपरेखा'

WFI Row: भारतीय कुश्‍ती संघ के चुनाव पर‍िणाम के बाद विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने अवार्ड वापस कर दिए थे. इस व‍िवाद पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने बड़ा बयान द‍िया है.

Yogeshwar Dutt On Awards Return Issue: भारतीय कुश्‍ती संघ के चुनाव को लेकर उठा व‍िवाद अभी थमा नहीं है. इस व‍िवाद के बीच भारतीय पहलवानों की ओर से अवार्ड वापसी की जा रही है. पहलवानों के पुरस्कार वापसी विवाद पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि मुझे समाचार के माध्यम से पता चला है क‍ि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने अपने पुरस्कार लौटा दिए हैं. यह उनका निजी फैसला है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, योगेश्‍वर दत्त ने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है, भारत की रेसलिंग के लिए बहुत गलत है. उन्‍होंने आगे कहा कि इसकी रुपरेखा पहले से ही तय की जा रही थी. इसके पीछे पूरी कांग्रेस पार्टी है.

राहुल गांधी व दीपेंद्र हुड्डा पर लगाए आरोप

पहलवान दत्त ने आरोप लगाया क‍ि पहले से ही इसका खाका तैयार किया हुआ था कि कब क्या करना है? इनके पीछे राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा भी हैं. वह चाहते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक यह ऐसे ही बना रहे. 

योगेश्‍वर दत्त ने फेडरेशन के चुनावों को लेकर कहा कि कुश्‍ती महासंघ के चुनाव हुए थे वो निष्पक्ष हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि जो गलत है, उसको सजा मिलनी चाहिए.  

'कुश्ती फेडरेशन की समस्या का जल्द निपटारा हो'   

उन्‍होंने भारत सरकार से आग्रह क‍िया क‍ि जल्द से जल्द कुश्ती फेडरेशन की समस्या का निपटारा किया जाए. इससे जूनियर और सब जूनियर बच्चों का भविष्य खतरे में हैं. वह बोल इसलिए नहीं पाते, क्योंकि उनकी बात कोई सुनता नहीं है. 

व‍िनेश व बजरंग ने हाल में क‍िए थे अवार्ड वापसी

बीती 30 दिसंबर को विनेश फोगाट पीएमओ जाकर अपने अवार्ड वापस करना चाहती थीं. हालांकि, पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद उन्होंने कर्तव्य पथ पर ही अपना खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड रख दिया. वहीं, 22 द‍िसंबर को बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था. वहीं, उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी. साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के बाद बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटाया था.

यह भी पढ़ें: 'बंगाल कांग्रेस है बीजेपी की दलाल', इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने और क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget