एक्सप्लोरर

रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव

सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने रेजीम चेंज करने की बात कही थी. इस बात पर योगेंद्र यादव ने असहमति जताई है.

कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर कई नेता नजर आ चुके हैं. सीजेपी का साथ दे रहे प्रशांत भूषण ने सीजेपी के मंच से रेजीम चेंज करने वाली बात कही थी. उनकी इस बात से पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव सहमत नहीं हैं. योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसी आंदोलन के नेता को जनता से बस एक कदम आगे रहकर अगुआई करनी चाहिए साथ ही वो मांगें होनी चाहिए जिसकी आवाज जनता से आ रही हो.

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा समेत कई लोग चाहते हैं कि सड़क पर आंदोलन के जरिए देश में सत्ता का परिवर्तन हो. मगर योगेंद्र यादव ऐसा नहीं चाहते बल्कि उनका फोकस आम जनता की आवाज पर है.

मेरी राय अलग है
योगेंद्र यादव ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है. हम जैसे हार्डकोर पॉलिटिकल लोगों की राय से दुनिया में परिवर्तन होते तो दो साल पहले हो जाना चाहिए था, एक साल पहले हो जाना चाहिए था. क्योंकि सड़क पर चलने वाला हर आम इंसान हमारी राय से सहमत नहीं था. इस वजह से ही मैं पॉलिटिकल जजमेंट की बात कर रहा हूं. 

मेरी ये राय है कि सड़क पर चलती महिला की ये राय है. मेरी राय अलग है. मेरी और एलसीएम की राय कॉमन प्वाइंट है और मैं अपनी बात को वहां तक सीमिच रखता हूं.

जनता नहीं कर रही ये मांग
योगेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में जनता रेजीम चेंज की मांग कर सकती है लेकिन आज ये मांग नहीं है. आज आम आदमी की सिर्फ यही मांग है कि देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं. चुनाव में चाहे बीजेपी जीते या हारे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. प्राथमिकता केवल चुनाव की निष्पक्षता है. यदि यह आंदोलन अगले छह महीनों तक चलता है और निष्पक्ष चुनाव की जरा सी भी गुंजाइश नजर नहीं आती. यहां तक कि यूपी चुनाव के बाद भी आम आदमी यही महसूस करे कि हर संभव गुहार लगाने के बावजूद न तो निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं और न ही सुप्रीम कोर्ट से कोई मदद मिल रही है, तब हालात बदल जाएंगे. जब सड़क पर खड़े उस आम नागरिक को लगेगा कि उसके सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, तो हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह आंदोलन अपने आप ही तख्तापलट  का रूप ले लेगा. हालांकि, मेरे आकलन के मुताबिक, आज देश में ऐसे हालात नहीं हैं.

प्रशांत भूषण ने कही थी ये बात

हाल ही में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने एसआईआर और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को रेजीम चेंज की लड़ाई बताया थआ इसके अलावा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा ने भी बांग्लादेश के उस हिंसक जेन जी प्रोटेस्ट को रास्ता दिखाने वाला बताया है जिसके जरिए पड़ोसी मुल्क में तख्तापलट किया गया.

ये भी पढ़ें: 'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget