एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए उद्धव ठाकरे पर बनाया गया दबाव

Yashwant Sinha: राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया तो यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने उन पर दबाव बनाने का आरोप लगा दिया.

President Election: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में शिवसेना (Shiv Sena) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को समर्थन देने की घोषणा करने के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की प्रतिक्रिया आई है. इस प्रतिक्रिया में उन्होंने बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे ने दबाव में आकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को मजबूर किया गया है कि वो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. ये बात उन्होंने गुवाहाटी (Guwahati) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया था कि राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव में उनके नेतृत्‍व वाली शिवसेना, बीजेपी नीत एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी के हाथों सत्ता गंवा चुके उद्धव ठाकरे ने कहा था उनकी छोटी सोच नहीं है और शिवसेना द्वारा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन इसका संकेत देता है. राष्‍ट्रपति पद के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होनी है.

राष्ट्रपति बना तो सीएए और एनआरसी कानून लागू नहीं होने दूंगा

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत सिन्हा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस देश में चारों तरफ असाधरण सी स्थिति बन रही है. साल 2018 आते पार्टी छोड़ने पर विवश होना पड़ा. नागरिकता का कानून मुद्दा बना है जो आप पर थोप दिया गया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों की मंशा थी कि पूरे देश में देश में सीएए और एनआरसी लागू करेंगे और लागू इसलिए नहीं कर पा रहे क्योंकि वो बेवकूफी में बना कानून है. नियम नहीं बना. राष्ट्रपति बना तो कानून को मंजूर नहीं होने दूंगा.

हमें साइलेंट राष्ट्रपति नहीं चाहिए

चुनाव लड़ने के लिए मैं इसलिए तैयार हो गया क्योंकि एक यह संघर्ष की कड़ी है. व्यक्तिगत तौर मैं उनका (द्रौपदी मुर्मू) सम्मान करता हूं लेकिन वो किस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती. क्या हमें साइलेंट राष्ट्रपति (Silent President) चाहिए. मेरे राष्ट्रपति चुने जाने के बाद एजेंसी का गलत इस्तेमाल राजनेताओं के खिलाफ रूक जाएगा. इनका इस्तेमाल कर सरकार गिराई जा रही है. महाराष्ट्र (Maharashtra) की सरकार गिरा दी. शिवसेना (Shiv Sena) के विधायकों को जमा कर यहां लाया गया. क्यों ऐसे किसी राज्य में नहीं ले जाया गया जहां बीजेपी (BJP) की सरकार नहीं थी, क्योंकि उनको यहां से मदद मिली.

ये भी पढ़ें: Explained: बड़ी जीत की ओर बढ़ीं द्रौपदी मुर्मू, NDA के ‘आदिवासी कार्ड’ के सामने जानें कैसे ढहा विपक्ष का किला

ये भी पढ़ें: President Election: शिवसेना के समर्थन से और मजबूत हुई द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी, अधर में लटके यशवंत सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, पवन खेड़ा बोले- नहीं टलेगा मार्च
वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, पवन खेड़ा बोले- नहीं टलेगा मार्च
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'ऑपरेशन ट्राइडेंट' का चाबुक: पूर्वोत्तर में नार्को-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार
'ऑपरेशन ट्राइडेंट' का चाबुक: पूर्वोत्तर में नार्को-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget