एक्सप्लोरर

X Down: फिर डाउन हुआ एक्स! सोशल मीडिया यूजर्स हुए परेशान, दुनियाभर में दिखा असर

X Down Again: दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स 1 बजकर 21 मिनट पर डाउन हुआ. रिपोर्ट की मानें तो भारत के करीब आधे एक्स यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा.

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) सोमवार (29 अप्रैल) को काफी देर के लिए डाउन हो गया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत की है. बीते पांच दिनों में ये दूसरी बार है, जब एक्स के ठप पड़ने से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है.

Downdetector.in की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में यूजर्स को वेबसाइट और एप दोनों पर एक्स का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट आम तौर पर इस तरह के ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, अन्य वेबसाइट और एप के आउटेज (ठप पड़ने) पर नजर रखती है.

पूरी दुनिया में दिखा एक्स के ठप होने का असर
एक्स के डाउन होने का पूरे देश में असर देखा गया. हालांकि, सभी लोगों के एक्स अकाउंट पर इसका असर नहीं हुआ. आमतौर पर इस आउटेज का असर एक्स के क्रिएटर्स पर पड़ा, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट डालते हैं. हालांकि, सभी क्रिएटर्स को भी इस परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ा.

रिपोर्ट की मानें तो भारत के करीब आधे एक्स यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा. इन यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की परेशानी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर रिपोर्ट किया. इन्होंने बताया कि वेबसाइट और एप पर एक्स को चलाने में एरर आ रहा है. वहीं, करीब 40 फीसदी लोगों ने एप पर पोस्ट नहीं दिखने की समस्या बताई.

भारत में कब डाउन हुआ एक्स?
भारत में 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर एक्स की वेबसाइट और एप डाउन हो गई. वहीं, दुनियाभर में ये 1 बजकर 21 मिनट पर डाउन हुआ. यूजर्स ने बताया कि एक्स का इस्तेमाल करते समय उन्हें 'समथिंग वेंट रॉन्ग. ट्राई रिलोडिंग.' का मैसेज मिल रहा था.   

एक्स के ठप पड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट की गईं. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने आधिकारिक तौर पर इस आउटेज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. इसकी वजह से यूजर्स को एक्स के डाउन होने के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है.

पांच दिनों में दूसरी बार हुआ ठप
भारत में बीते हफ्ते भी इसी तरह से एक्स ठप पड़ गया था. उस दौरान भी भारत में एक्स यूजर्स को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था. एक्स पर तब भी यूजर्स को वेबसाइट और एप पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट देखने में दिक्कत हो रही थी.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, जज बोले- समन पर नहीं गए तो कैसे दर्ज होता बयान, जानें कोर्ट में क्या कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget