एक्सप्लोरर

CAA विवाद: चेतन भगत बोले- सिर्फ ईगो बचाने के लिए देश को जलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता

लेखक चेतन भगत ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा, सीएए को किनारे रखिए और आने वाले बजट पर ध्यान दीजिए.

नई दिल्ली: मशहूर लेखक चेतन भगत ने केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार किया है. उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. भगत ने ट्वीट के जरिए कहा, "सीएए को किनारे रखिए और आने वाले बजट पर ध्यान दिजीए. ईगो बचाने के लिए एक देश को जलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता."

नागरिकात संशोधन कानून के बाद दिल्ली में रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद से ही देशभर में गुस्सा है. लोग दिल्ली पुलिस समेत केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिहाज से लगातार सवाल कर रहे हैं. अब प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

चेतन भगत ने ट्वीट में लिखा, "यह ध्यान देने का वक्त है. आधिकारिक तौर पर सीएए को किनारे रखिए. बहुत ज्यादा संवादहीनता है. ऐलान कीजिए कि एनआरसी नहीं आएगा, इसे लागू करने की दिक्कतें, इसको लेकर पैदा हुई चिंता और दुरुपयोग की आशंकाओं का मतलब है कि हम इसके लिए तैयार नहीं हैं. आने वाले बजट पर ध्यान दीजिए. इसका कोई फायदा नहीं है. ईगो बचाने के लिए एक देश को जलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता."

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों जिम्मेदार ठहराया था. वहीं तमाम विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बावजूद केंद्र सरकार सीएए को लेकर अडिग नजर आ रही है. ऐसे में चेतन भगत का ये बयान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में पिछले महीने देश के कई हिस्सों में भारी हिंसा हुई. इस हिंसा में सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही करीब 21 लोगों की मौत हो गई. केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और असम में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारी विरोध देखने को मिला. सीएए के बाद प्रदर्शनकारियों ने एनआरसी की आशंकाओं पर भी एतराज जताकर विरोध इसका विरोध किया.

ये भी पढ़ें

#JNUAttack के खिलाफ प्रोटेस्ट में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर पर भड़के अनुपम खेर, उठा दिए सवाल मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारी आजाद मैदान शिफ्ट, पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget