एक्सप्लोरर

#JNUAttack के खिलाफ प्रोटेस्ट में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर पर भड़के अनुपम खेर, उठा दिए सवाल

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए JNU हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर्स पर अनुपम खेर और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है.

Jawaharlal Nehru University: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए हमले के खिलाफ देश भर में लोग सड़को पर प्रोटोस्ट कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रोटेस्ट सोमवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर भी हुआ. JNU हमले के खिलाफ इस प्रोटेस्ट में कश्मीर को लेकर भी कुछ पोस्टर दिखाई दिए. इन पोस्टर्स पर 'फ्री कश्मीर' स्लोगन लिखा था. दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रिएक्ट किया है और इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया है.

इस पोस्टर पर एक अलग बहस शुरू हो चुकी है. पोस्टर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "जेएनयू हिंसा पर हो रहे इस प्रदर्शन में ये पोस्टर क्यों दिखाया गया? इसका क्या कनेक्शन है? क्या कोई जिम्मेदार व्यक्ति इस प्लेकार्ड का विरोध करता है? अगर नहीं. तो सॉरी ये छात्रों का आंदोलन नहीं है. इसका उद्देश्य कुछ और है."

अनुपम खेर के साथ-साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसे मामले को लेकर एक ट्वीट किया है. देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि इस प्रोटेस्ट में कश्मीर को लेकर पोस्टर क्यों दिखाए गए. पूर्व सीएम ने ट्वीट किया, "ये प्रदर्शन किस लिए है. फ्री कश्मीर के पोस्टर क्यों हैं. हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप ऐसे अभियान को बर्दाश्त करेंगे."

क्या है मामला:

रविवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली स्थित जेएनयू में चेहरे पर नकाब डाले करीब 60 लोगों ने स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स पर लाठी-डंडों से हमला किया साथ ही कैंपस में खूब तोड़-फोड़ भी की. इसी को लेकर देश भर में प्रोटेस्ट शुरू हो गया. हमले के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया.

इसमें आईआईटी बॉम्बे के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग जुटे. इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे. गेटवे ऑफ इंडिया का पूरे रास्ता ब्लॉक हो गया. मुंबई पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया. प्रदर्शन में बॉलीवुड से जुड़े लोग भी पहुंचे. अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, तापसी पन्नू जैसी हस्तियां प्रदर्शन में शामिल हुईं.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Fazal Characters Matters: अली फजल बोले- ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है
अली फजल बोले- ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है
Aamir Khan की तीसरी शादी की खबरों के बीच चर्चा में ये 6 सेलेब्स, किसी ने 3 तो किसी ने 70 की उम्र में रचाई चौथी शादी
कोई 3 तो कोई 4 बार चढ़ा घोड़ी! आमिर खान से पहले इन सितारों ने रचाई तीसरी शादी
16-16 साल तक चलीं दोनों शादियां, अब तीसरी बार दुल्हा बनेंगे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे
16-16 साल तक चलीं दोनों शादियां, अब तीसरी बार दुल्हा बनेंगे आमिर खान
Don 3 कंट्रोवर्सी: रणवीर सिंह का नोटिस मिलते ही FWICE ने बैन हटाया, अशोक दुबे बोले- न कोई जीता, न कोई हारा
रणवीर का नोटिस मिलते ही FWICE ने बैन हटाया, अशोक दुबे बोले- न कोई जीता, न कोई हारा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget