एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: क्या निकलेगा रास्ता? सरकार से बातचीत के बुलावे पर अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे पहलवान, मीटिंग जारी

Wrestlers Protest Today: सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद पहलवान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं.

Wrestlers Protest Today: सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है. बजरंग पूनिया के कुछ देर बाद ही पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान भी अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे. 

एक दिन पहले मंगलवार (6 जून) को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों को बातचीत का आमंत्रण भेजा था. अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा था कि सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए इच्छुक है. मैंने एक बार फिर उन्हें इसके लिए बुलावा भेजा है.

साक्षी मलिक ने बैठक को लेकर कही थी ये बात

बातचीत के लिए पहुंचने से पहले आंदोलन में शामिल पहलवान साक्षी मलिक ने एएनआई से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी की सहमति के बाद ही सरकार के प्रस्ताव पर फैसला होगा. प्रदर्शन खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा था कि हम सरकार को सुनेंगे. ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें. 

अमित शाह से मुलाकात के बाद खुली राह

इसके पहले 3 जून को आंदोलन कर रहे पहलवानों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात को सरकार की तरफ से पहलवानों के मामले में डेडलॉक तोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा गया था. 

गृह मंत्री से मुलाकात के दो दिन बाद 5 जून को पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया अपनी नौकरी से जुड़े काम के लिए रेलवे के ऑफिस पहुंचे. दावा किया जाने लगा कि इन पहलवानों ने खुद को प्रदर्शन से दूर कर लिया. हालांकि, दोनों ने साफ कर दिया था कि उन्होंने अपनी लड़ाई नहीं छोड़ी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी. इसके लिए नौकरी भी छोड़नी पड़ी तो छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: धरना, हिरासत और सरकार का बुलावा... रेसलर्स प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ, 10 प्वॉइंट्स में पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget