एक्सप्लोरर

Sagar Dhankhar Murder: ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने किया सरेंडर, जूनियर पहलवान की हत्या मामले में है मुख्य आरोपी

Sagar Dhankhar Murder: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की साल 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

Sushil Kumar Surrender: जूनियर पहलवान की हत्या मामले में आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है. उन पर जूनियर एथलीट सागर धनखड़ की हत्या और हत्या के प्रयास के साथ-साथ दंगा और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है. 

दिल्ली पुलिस ने धनखड़ हत्याकांड में अदालत में 170 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया था. सुशील कुमार जमानत पर बाहर थे. इस दौरान उन्होंने घुटनों का ऑपरेशन भी कराया था.

2021 में हुई थी पहलवान सागर की हत्या

आरोप है कि सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर संपत्ति विवाद के चलते 4-5 मई 2021 की दरमियानी रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में 23 साल के पहलवान सागर धनखड़, उसके दोस्त सोनू और तीन अन्य लोगों पर हमला किया था. बाद में सागर धनखड़ की मौत हो गई थी.

पुलिस की जांच में पता चला था कि सागर और उसके दोस्तों को दिल्ली में दो अलग-अलग जगह से पहले अगवा किया गया, फिर उन्हें छत्रसाल स्टेडियम लाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि सागर धनखड़ को डंडों, हॉकी और बेसबाल बैट से 30-40 मिनट तक पीटा गया था.

मेडिकल आधार पर मिली थी जमानत

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार को 23 जुलाई से 30 जुलाई तक एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली थी. सुशील को मेडिकल आधार पर घुटने की सर्जरी कराने के लिए जमानत दी गई थी. कोर्ट ने कहा था कि जमानत के दौरान सुशील कुमार गवाहों से संपर्क नहीं करेगा.

इससे पहले कोर्ट ने 6 मार्च को सुशील कुमार को चार दिन की अंतरिम जमानत दी थी. उसे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत दी गई थी. सुशील जून 2021 से न्यायिक हिरासत में है. 

यह भी पढ़ें

Asian Games: भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया क्यों पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल से दी छूट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget