एक्सप्लोरर

TMC सांसद ने ‘जहरीले सांप’ से की वित्त मंत्री सीतारमण की तुलना, बीजेपी ने बताया ‘बेतुका’

तृणमूल के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने सीतारमण को दुनिया की ‘‘सबसे खराब वित्त मंत्री’’ भी बताया. कल्याण के इस बयान पर बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी का पार्टी के नेताओं पर नियंत्रण नहीं रहा है.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित टिप्पणी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तुलना ‘‘जहरीले सांप’’ से की. इस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं से नियंत्रण खो दिया है और वे हताशा में ‘‘बेतुकी’’ बातें कर रहे हैं.

बीजेपी ने क्या कहा है?

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल की अध्यक्ष ममता बनर्जी का पार्टी के नेताओं पर नियंत्रण नहीं रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल में भ्रष्टाचार शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक फैल गया है. वे लोग अंदरूनी झगड़े में उलझे हुए हैं और उनमें से कई सत्तारूढ़ दल में बने हालात से ध्यान भटकाने की खातिर बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं.’’ घोष ने कहा, ‘‘ऐसी टिप्पणियों को हम अधिक महत्व नहीं देते हैं. वे हताशा में आकर ऐसी बेतुकी बातें कर रहे हैं.’’

कल्याण बनर्जी ने क्या बयान दिया है?

ईंधन की बढ़ती कीमतों और रेलवे के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ शनिवार को बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने सीतारमण के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह एक जहरीले सांप के काटने से इंसान मर जाता है, उसी तरह निर्मला सीतारमण की वजह से देश के लोग एक के बाद एक मर रहे हैं क्योंकि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है.

तृणमूल के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने सीतारमण को दुनिया की ‘‘सबसे खराब वित्त मंत्री’’ बताया. बीजेपी ने उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.  कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का वादा किया था और इसे उन्होंने जीडीपी की विकास दर को बेहद खराब स्थिति में पहुंचा कर पूरा किया.

यह भी पढ़ें-

सीमा विवाद और कोरोना वायरस पर रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, 'अस्पताल और बॉर्डर पर पूरी तैयारी है'

कानपुर एनकाउंटर: गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- दबिश से पहले थाने से आया था फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget