एक्सप्लोरर

सीमा विवाद और कोरोना वायरस पर रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, 'अस्पताल और बॉर्डर पर पूरी तैयारी है'

भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे तनाव के बाद से ही सीमा पर दोनों देशों की सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं.भारतीय सेना के अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे से लेकर लड़ाकू विमान सुखोई तक लद्दाख क्षेत्र में नियमित उड़ानें भर रहे हैं.

नई दिल्लीः देश के भीतर कोरोना संक्रमण के संकट और देश की सीमा पर चीन जैसे पड़ोसी देश के साथ चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के अस्पतालों में और बॉर्डर पर सेना पूरी तरह से तैयार हैं. राजनाथ ने ये बात दिल्ली में बनाए गए सरदार वल्ल्भभाई पटेल कोविड अस्पताल के दौरे पर कही. राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस नवनिर्मित अस्पताल का दौरा किया.

हमेशा रहती है हमारी तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए नव-निर्मित 1,000 बिस्तर के अस्थायी अस्पताल का रविवार को दौरा किया. इस दौरान पत्रकारों ने रक्षा मंत्री से लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव पर सवाल पूछा, जिसके जवाब में राजनाथ ने कहा कि अस्पताल हों या बॉर्डर, हमारी तैयारी हमेशा रहती है.

गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया था जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इसके बाद से ही एक तरफ दोनों देश सैन्य और राजनयिक स्तर पर मुद्दे को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एलएसी के दोनों ओर सेनाओं की गतिविधि भी बढ़ी हैं.

महज 11 दिन में बना 1000 बेड का कोविड अस्पताल

इससे पहले राजनाथ, अमित शाह और केजरीवाल ने दिल्ली में सिर्फ 11 दिन के भीतर बने इस कोविड अस्पताल का दौरा किया. यह अस्पताल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बनाया गया है.

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ 250 आईसीयू बिस्तर समेत 1,000 बिस्तर के अस्पताल का दौरा, जिसे डीआरडीओ तथा टाटा सन्स ने रिकॉर्ड वक्त में बनाया है.’’

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल का संचालन सशस्त्र बलों के कर्मी करेंगे.

ये भी पढ़ें दिल्ली में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर, 20 फुटबॉल ग्राउंड जितना है साइज कोरोना संकट और चीन से विवाद के बीच पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कहां बारिश
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कहां बारिश
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget