एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: आम के पेड़ की तरह दुनिया के सबसे बड़े तुलसी के पेड़ के दावे का सच क्या है?

तुलसी का पेड़ हिंदू धर्म में आस्था का प्रतीक है. वायरल तस्वीर का इस्तेमाल लोगों को भ्रमित करने में ना किया जा सके. इसलिए ABP न्यूज ने इस वायरल तस्वीर का सच पता किया.

सोशल मीडिया पर एक पेड़ की तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है ये तुलसी का पेड़ है. पेड़ भी कोई ऐसा वैसे नहीं. अच्छा खासा आम के पेड़ के जैसे लंबा-चौड़ा. आपने भी सुना होगा तुलसी के पौधे होते हैं. लेकिन तुलसी के पेड़ का दावा चौकाने वाला था.

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा तुलसी का पेड़ है. जो कर्नाटक के बिलिगिरांटन में है.

क्या तस्वीर की सच?

तस्वीर कर्नाटक के होने का दावा था. इसलिए कर्नाटक में एबीपी संवाददाता पिंकी राजपुरोहित ने इसकी तहकीकात की. वायरल तस्वीर में दावा किया गया है कि विश्व का सबसे बड़ा तुलसी का पेड़ कर्नाटक में पाया गया है. आपको बता दें कि तुलसी का पेड़ नहीं पौधा होता है. पड़ताल में पता चला अबतक का सबसे बड़ा तुलसी का पौधा गिनीजबुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जो रखा गया है वो ग्रीस का है. जिसकी ऊंचाई 10 फीट 11 इंच की है. तुलसी का ये पौधा ग्रीस में पाया गया है. चूंकी मामला आस्था से जुड़ा है. इसलिए एबीपी न्यूज ने वैदिक पंडित डॉक्टर नागार्जुन शर्मा से भी मुलाकात की.

वैदिक पंडित नागार्जुन शर्मा ने कहा, तुलसी का जड़ कभी इतना बड़ा नहीं होता. ये जड़ बहुत बड़ा दिख रहा है. तुलसी के जड़ की ऊंचाई कम होती है. ये तुलसी के जैसा ही है. लेकिन तुलसी नहीं है.

वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर मिली जानकारी और पंडित नागार्जुन शर्मा से बात करने के बाद ABP न्यूज की पड़ताल में कर्नाटक में दुनिया के सबसे बड़े तुलसी का पेड़ होने का दावा झूठा साबित हुआ है और तुलसी का पेड़ नहीं बल्कि पौधा होता है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: आम के पेड़ की तरह दुनिया के सबसे बड़े तुलसी के पेड़ के दावे का सच क्या है?

ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: क्या राहुल और प्रियंका के साथ दिख रही महिला एक ही है? वायरल फोटो का सच जानिए सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति ईरानी के लापता होने का पोस्टर, जानें सच क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget