एक्सप्लोरर

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मिस वर्ल्ड 2023 के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कहा- गर्व की बात है

Miss World: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उनकी पत्नी ने विश्व सुंदरियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 'बांसेरा' प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की.

Miss World Competition: भारत इस साल नवंबर- दिसंबर से शुरू होने वाले 30 दिनों के मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन के आयोजन के लिए तैयार है. इसमें 130 प्रतियोगी शामिल होंगे. इसी कड़ी में मंगलवार (29 अगस्त) को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उनकी पत्नी ने विश्व सुंदरियों का स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि देश-विदेश से आई ब्यूटी पेजेंट की विजेताओं का स्वागत करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं. 

उपराज्यपाल ने बताया, " उन्हें (विश्व सुंदरियों) राजनिवास आमंत्रित करने का उद्देश्य सस्टेनेबल दिल्ली को प्रमोट करना है, जिसे लेकर हमने उनके सामने प्रेजेंटेशन भी दिया है. हमने यमुना के तट पर 'बांसेरा' प्रोजेक्ट की शुरुआत की है.

25 हजार बांस के पेड़ लगाए
बांसेरा दिल्ली के लिए फेफड़ों की तरह काम करेगा, जहां हमने 25 हजार बांस की अलग-अलग नस्ल के पेड़ों को लगाया है. हमने वर्ल्ड ब्यूटीज से अनुरोध किया है कि वे दिल्ली के इस इनिशिएटिव को पूरी दुनिया में दिखाएं. ये सभी जब अपने देश में जाकर दिल्ली के बारे में बताएंगी तो इसका असर भारत में आने वाले व्यवसाय पर भी होगा.

'मिस वर्ल्ड भारत में होना गर्व की बात'
इस मौके पर मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा है कि जल्द ही मिस वर्ल्ड भारत में होगा. ये बहुत गर्व की बात है. ऐसे इवेंट के जरिए देश को बिजनेस भी अच्छा मिलता है.

27 साल बाद भारत में हो रहा आयोजन
बता दें कि भारत 2023 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार है. 27 साल बाद अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी की प्रतियोगिता देश में वापस आ रही है. 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता नवंबर में होने की उम्मीद है. हालांकि, फिलहाल इसका आधिकारिक शेड्यूल सामने नहीं आया है.

सिनी शेट्टी करेगें भारत का प्रतिनिधित्व
फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी इस साल की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस साल की मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का हैं, जिन्हें सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में ताज पहनाया गया था और वह इस साल जीतने वाली प्रतियोगी को अपना खिताब सौपेंगी.

होस्ट रहेंगी सिनी शेट्टी
मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 विजेता सिनी शेट्टी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, "मुझे पूरे विश्व के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जिसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. इंटरेस्टिंग बात है की इस बार भारत में मिस वर्ल्ड का आयोजन होगा. मैं होस्ट रहूंगी."

उन्होंने कहा, "दिल्ली आकर सभी सुंदरियां खुश हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने बांसेरा प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे 'बैंबू थीम पार्क' दिखाए." मैनें फाइनेंस एंड अकाउंट से शिक्षा ली है, मैंने मार्केटिंग भी पढ़ी है और ये शिक्षा मुझे भारत को सही तरह रिप्रेजेंट करने में बहुत मदद करती है."

यह भी पढ़ें- Geetika Srivastava: कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव जो पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में होंगी नई प्रभारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget