एक्सप्लोरर

राजस्थानः नागौर में महिला के साथ गैंगरेप, दरिदों ने प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

नागौर जिले के परबतसर इलाके में तीन युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया. होश संभालकर महिला किसी तरह अपनी घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी.

राजस्थान के नागौर जिले में एक अमानवीय घटना सामने आई है. जिले के परबतसर इलाके में तीन युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया. महिला लहुलुहान हालत में तड़पती रही. बाद में होश संभालकर महिला किसी तरह अपनी घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी. घटना के बाद युवकों ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया है.

नागौर जिले के एक अधिकारी ने कहा, ''पीड़ित महिला ने बताया कि वह दूध खरीदने के लिए एक व्यक्ति के घर गई थी. जिस दौरान उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी कुछ काम से बाहर गई हुई थी. जब मैं वहां पहुंची तो उस समय घर के मालिक के अलावा दो अन्य लोग मौजूद थे. तीनों ने मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया.''

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ नृशंस तरीके से बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

सीकर में युवती के साथ गैंगरेप

वहीं राजस्थान के सीकर जिले में रेप की एक अन्य घटना सामने आई है. यहां चार युवकों ने मिलकर एक 25 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि पीड़िता जयपुर की रहने वाली है. पीड़िता, पुलिस को गश्त के दौरान रात 11 बजे सड़क पर रोते हुए दिखी थी.

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच कर रहे सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला जयपुर से अपने रिश्तेदार से मिलने 23 जनवरी को सीकर आई थी. शाम को करीब सात बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पर उतरी तो उसे चार युवक मिले. उसे झांसे में लेकर पिपराली रोड स्थित एक मकान में ले गए और वहां गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया.

महाराष्ट्रः किसानों से बोले नाना पटोले- राज्य में नहीं लागू होंगे नये कृषि कानून

Farmers Protest: क़ई मुल्कों में किसान प्रदर्शनों की पसंदीदा पटकथा रही है ट्रैक्टर परेड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
Embed widget