एक्सप्लोरर

कोरोना के लक्षण दिखे तो जांच के लिए किससे संपर्क करना होगा? सीधे डॉक्टर के पास नहीं जा सकते, जानिए इसके तरीके

कोरोना वायरस का मात्र लक्षण दिखने पर बिना टेस्टिंग के इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती.टॉल फ्री नंबर, आरोग्य सेतु ऐप, मेल आईडी के जरिए आप लैब के बारे में जान सकते हैं.

कोरोना के लक्षण जाहिर होने पर कैसे इसकी पुष्टि होगी? सिर्फ लक्षण के आधार पर ही ये मान लिया जाए कि कोरोना हो गया है? जाहिर बात है जब महामारी फैली हुई हो तो साधारण बीमारी भी चिंता को बढ़ा देती है. इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि सिर्फ टेस्ट ही से इस बात का पता चलेगा. आप सीधे अस्पताल पहुंचकर जांच नहीं करा सकते.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर के अलावा मेल आईडी भी जारी किया है. हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क साधकर टेस्ट कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है. हेल्पलाइन का टॉल फ्री नंबर 1075 के अलावा भी एक और नंबर 01123978046 है. मेल आईडी के जरिए संपर्क साधनेवालों को ncov2019@gmail.com पर लिखना होगा. 1075 पर आपके फोन को उठानेवाला आपसे सबसे पहले लक्षण के बारे में पूछेगा. उसके बाद आपके जिला और जोन की जानकारी ली जाएगी. आपकी तरफ से जवाब मिलने पर जिले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफसर का नंबर और मेल आईडी मुहैया करा दिया जाएगा. जिले के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर नजदीकी लैब की जानकारी मिल जाएगी जहां आप टेस्ट करा सकते हैं. सरकार की तरफ से कोरोना टेस्ट के लिए कुछ निजी लैब को भी अनुमति दी गई है. इस बात को अच्छी तरह से याद रखें कि सीधे निजी लैब में कोरोना टेस्ट के लिए नहीं जा सकते. डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर ही निजी लैब आपका कोरोना टेस्ट कर पाएंगे. निजी लैब आपसे कोरोना टेस्ट का चार्ज साढ़े चार हजार रुपये वसूलेंगे.

आरोग्य सेतु ऐप पर से भी नजदीक के सरकारी और निजी लैब की जानकारी मिल जाएगी. ऐप के जरिए कुछ आसान सवाल पूछे जाएंगे. जैसे क्या आपको इनमें से कोई भी लक्षण है? खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं? आपको जवाब देने के लिए बस क्लिक करना होगा. ऐप आपसे ये भी जानना चाहेगा कि क्या कभी आपको डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फेफड़े या दिल की बीमारी या फिर कुछ भी नहीं हुआ है. आपको ये भी बताना होगा पिछले 28 से 45 दिनों के अंदर क्या आप विदेश से लौटे हैं? हां या ना में इस सवाल का आपको जवाब देना होगा. फिर ये भी पूछा जाएगा कि क्या आप हाल ही में कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए हैं? सारे सवालों के जवाब देने के बाद ही मालूम होगा आपको कोरोना संक्रमण होने का कितना खतरा है. अगर आपके सवालों के जवाब से लगता है कि आपमें कोरोना के लक्षण हैं तो आपका डेटा खुद ब खुद सरकार के सर्वर में चला जाता है. इसके बाद आपसे खुद ही संपर्क साधा जाता है. जान लीजिए कोरोना का कोई पुख्ता इलाज नहीं है. सिर्फ टेस्टिंग ही इसके नियंत्रण का एक तरीका है.

कांग्रेस का बड़ा ऑनलाइन अभियान, सोनिया गांधी ने कहा- ऐसे हालात और सरकार की ऐसी बेरुखी कभी नहीं देखी

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में दो यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget