एक्सप्लोरर

शैलजा धामी: इंडियन एयर फोर्स की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडेंट

विंग कमांडर शैलजा धामी भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बन गई हैं. पिछले 15 साल से भारतीय वायु सेना में शामिल शैलजा जब बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं तभी उनका चयन एयरफोर्स में हो गया था.

नई दिल्ली: विंग कमांडर शैलजा धामी भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनाई गई हैं. पंजाब में वीर स्वतंत्रता सैनानी करतार सिंह सराभा के गांव में पली-बढ़ी शैलजा के मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा अपने गांव की आबोहवा से ही मिला. इस गांव का नाम देश की आजादी में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहीद करतार सिंह सराभा के ही नाम पर रखा गया है.

शैलजा को उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरबेस पर चेतक हेलिकॉप्टर यूनिट की फ्लाइट कमांडर का दायित्व सौंपा गया है. यह पिछले 15 साल से भारतीय वायु सेना में उनकी सेवाओं की अगली सीढ़ी है. इससे पहले वह पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रह चुकी हैं और फ्लाइंग ब्रांच की परमानेंट कमीशन प्राप्त करने वाली पहली महिला भी वही हैं. इकाई के कमान के क्रम में देखें तो फ्लाइट लेफ्टिनेंट दूसरे नंबर का पद है.

शैलजा के माता पिता सरकारी नौकरी में थे. पिता हरकेश धामी बिजली बोर्ड के एसडीओ रहे और मां देव कुमारी जल आपूर्ति विभाग में थीं. लुधियाना में जन्मीं शैलजा ने सरकारी स्कूल से शुरूआती पढ़ाई के बाद घुमार मंडी के खालसा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की. 12वीं की पढ़ाई के दौरान एनसीसी के एयरविंग में जाना शैलजा के जीवन में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ और इसी दौरान हिसार में आयोजित ओपन ग्लाइडिंग टूर्नामेंट में स्पॉट लैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद शैलजा ने जैसे आसमान और हवाओं से दोस्ती कर ली, जो वक्त गुजरने के साथ-साथ बढ़ती ही रही.

बीएससी की पढ़ाई पूरी होने से पहले मिली नौकरी 

बीएससी की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही शैलजा का चयन एयरफोर्स में हो गया. उनके कद को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रही, लेकिन कुछ अड़चनों के बाद उन्हें वायुसेना में चुन लिया गया. पिछले कुछ समय में महिलाओं ने सेना में सेवाएं देते हुए कुछ साहसिक अभियानों में योगदान देने के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

बालाकोट हवाई हमले में सहायता करने वाली उड़ान नियंत्रकों की टीम का हिस्सा रही स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को हाल ही में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 2018 में लड़ाकू पायलट के तौर पर भारतीय वायु सेना में शामिल की गई अवनी चतुर्वेदी ने अकेले दम मिग 21 बायसन विमान उड़ाया.

फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह ने आधुनिकतम जेट विमान हॉक को उड़ाने की काबिलियत हासिल की और फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत ने दिन के समय लड़ाकू विमान उड़ाने में महारत हासिल कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया. उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय सेना के कारनामों में इन लड़कियों की वीरता के कुछ और किस्से भी जुड़ेंगे और हर क्षेत्र में लगातार सफलता की ऊंचाइयां नापने वाली देश की यह बेटियां सातवें आसमान तक अपने जौहर दिखाएंगी.

यह भी पढ़ें-

मशूहर वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन

नहीं रहे राम जेठमलानी: जिस प्रधानमंत्री की सरकार में मंत्री रहे बाद में उन्हीं के खिलाफ लड़ा चुनाव

नहीं रहे राम जेठमलानी, खामोश हुई वकालत की सबसे बुलंद आवाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Byelection Results 2026 Live: उपचुनाव का पहला रिजल्ट, धारापुरम में कांटे की लड़ाई, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर
Live: उपचुनाव का पहला रिजल्ट, धारापुरम में कांटे की लड़ाई, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
Nandigram Bypoll Result Live: नंदीग्राम में BJP का कमाल, 41 हजार वोटों से आगे, ममता का बुरा हाल
LIVE: नंदीग्राम में BJP का कमाल, 41 हजार वोटों से आगे, ममता का बुरा हाल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget