एक्सप्लोरर

Air Force Day 2019: हिंडन एयरबेस पर अभिनंदन और बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल रहे जवानों ने उड़ाए लड़ाकू विमान

बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाले भारतीय वायुसेना के जवानों ने भी आज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लड़ाकू विमान उड़ाए. विंग कमांडर अभिनंदन ने भी मिग-21 बाइसन से करतब दिखाए.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने हिंडन एयरबेस पर दुनिया को देश की ताकत का एहसास कराया. आज वायुसेना अपना 87वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसी मौके पर एयरशो का आयोजन किया गया. यह एयरशो बेहद खास रहा. दरअसल, बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाले एयर वॉरियर्स ने मिराज 2000 एयरक्राफ्ट और सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ाए. यही नहीं एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के विमान एफ 16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने भी मिग-21 बाइसन से करतब दिखाया. अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर (चॉपर) का भी प्रदर्शन किया गया.

इससे पहले वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने 51 स्क्वॉड्रन और 9 स्क्वॉड्रन को फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया. भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी. हर वर्ष इस दिन हिंडन बेस में वायुसेना दिवस मनाया जाता है.

इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, थल सेना प्रमुख बिपिन रावत और नेवी चीफ कमरबीर सिंह समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सचिन तेंदुलकर भी वायुसेना की ड्रेस में मौजूद थे.

Air Force Day 2019: हिंडन एयरबेस पर अभिनंदन और बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल रहे जवानों ने उड़ाए लड़ाकू विमान

आरकेएस भदौरिया ने आज बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों से निपटने के सरकार के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा, ''बालाकोट में एयर स्ट्राइक करना एक राजनीतिक संकल्प था. आतंकी हमलों से निपटने के सरकार के तरीकों में बदलाव आया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget