एक्सप्लोरर

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस सरकार, क्या चंद दिनों की सत्ता के लिए गुणा-भाग करेगा विपक्ष?

विपक्ष के पास अभी 14 सदस्य हैं, जिसमें सात एनआर कांग्रेस के चार एआईएडीएमके के और तीन मनोनीत सदस्य हैं.पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 33 सीटें हैं. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. तब कांग्रेस के पास कुल 15 विधायक थे.

पुडुचेरी में आज कांग्रेस-डीएमके गठबंधन सरकार गिर गई. मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से होकर गुजरना था, हालांकि सरकार के गिरने के बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन को सौंप दिया. केंद्र शासित पुडुचेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में यह देखा जाना बाकी है कि उपराज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करते हैं या एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं.

कैसे गिरी नारायणसामी सरकार?

पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 33 सीटें हैं. इनमें से तीन सदस्य मनोनीत होते हैं. कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था. वहीं, एक विधायक को आयोग्य ठहरा दिया. ऐसे में अब विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 26 रह गई. इस स्थिति में अल्पमत में आई नारायणसामी सरकार को 14 विधायकों का समर्थन चाहिए था, लेकिन सरकार अपने नंबर पूरे नहीं कर सकी और गिर गई. इसके लिए सीएम नारायणसामी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केन्द्र सरकार ने विपक्षियों के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की.''

गौरतलब है कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. तब कांग्रेस के पास कुल 15 विधायक थे. इसके बाद कांग्रेस ने सहयोगी डीएमके के चार और एक निर्दलीय उम्मीदवार का साथ मिलने के बाद सरकार बनाई.

राज्य में विपक्ष की हालत

विपक्ष के पास अभी 14 सदस्य हैं, जिसमें सात एनआर कांग्रेस के चार एआईएडीएमके के और तीन मनोनीत सदस्य हैं, जिन्हें तत्कालीन राज्यपाल किरण बेदी ने चुना था. ऐसे में विपक्ष चाहे तो सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकता है, लेकिन पहले उपराज्यपाल को विपक्ष को सरकार बनाने के लिए न्योता देना होगा.

यह भी पढ़ें-

Covid-19 vaccination: दूसरे चरण में किसे सबसे पहले लगेगी कोरोना वैक्सीन? मुफ्त वैक्सीन को लेकर क्या है योजना

लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन इस साल 6 रुपए 87 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget