एक्सप्लोरर

पापी पाक की पोल खोलने के बाद फिर बोले नवाज-जो कहूंगा सच कहूंगा भले परिणाम चाहे जो भी हो

नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत के बाहर कहा, "मैंने साक्षात्कार में क्या कहा जो गलत था?" शरीफ ने कहा कि जो सच है, वह वही बोलेंगे.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले को लेकर अपने हालिया बयान को एक बार फिर दोहराया है. नवाज शरीफ ने कहा है कि मैं जो कहूंगा सच कहूंगा भले परिणाम चाहे जो भी हो. शरीफ ने एक इंटरव्यू में पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं. उन्होंने कहा था कि भारत के मुंबई में हुए 26/11 हमलों के पीछे पाकिस्तान के आंतकियों का हाथ था. नवाज़ के बयान के बाद पाकिस्तान में विवाद शुरू शरीफ की इस बयान से पाकिस्तान में विवाद शुरू हो गया है और बयान को खारिज करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. डॉन समाचार पत्र ने खबर दी है कि विवाद पर आज शरीफ की प्रतिक्रिया उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के रुख के विपरीत है. पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कल कहा था कि पार्टी रिपोर्ट में किए गए सभी दावों को खारिज करती है. चाहे वे प्रत्यक्ष हों या अप्रत्यक्ष हों. मैंने साक्षात्कार में क्या कहा जो गलत था?- नवाज़ 68 साल के नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैंने साक्षात्कार में क्या कहा जो गलत था?" शरीफ ने अपनी टिप्पणी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कहा कि जो सच है, वह वही बोलेंगे. बता दें कि नवाज शरीफ अदालत में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. शरीफ ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, उसकी पुष्टि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद दुर्रानी पहले ही की थी. उन्होंने अफसोस जताया कि जो लोग सवाल पूछते हैं, मीडिया में उन्हें धोखेबाज़ करार दिया जाता है. जो सवाल पूछ रहा है, उसे गद्दार बताया जा रहा है- नवाज़ शरीफ ने कहा कि हमारे 50 हजार (लोगों के) बलिदानों के बाद भी दुनिया हमारी बातों पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है? और जो व्यक्ति यह सवाल पूछ रहा है, उसे गद्दार बताया जा रहा है. जब एक संवाददाता ने शरीफ से देश में ‘‘राज्येत्तर तत्वों की मौजूदगी’’ के बारे में पूछा तो उनके साथ मौजूद उनकी पुत्री मरियम ने कहा ‘‘तो फिर उनके खिलाफ जर्ब ए अज्ब (सैन्य अभियान) किसने चलाया था.’’ साल 2014 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने विभिन्न आतंकी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन जर्ब ए अज्ब चलाया था जो संयुक्त सैन्य अभियान था. डॉन अखबार के अनुसार, इस मुद्दे पर शरीफ भाइयों के विरोधाभासी बयानों के बाद सत्ताधारी दल में मतभेद सामने आ गए. पिछले साल जुलाई में नवाज को इस्तीफा देना पड़ा था दरअसल पनामा पेपर लीक मामले में नवाज शरीफ का नाम आया था और इसके बाद कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को उन्हें दोषी पाया था. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था जिसके बाद नवाज को इस्तीफा देना पड़ा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget