एक्सप्लोरर

G Rudra Raju Resigns: क्या भाई जगन रेड्डी के सामने वाईएस शर्मिला को खड़ा करेगी कांग्रेस? प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर लगने लगे ये कयास

YS Sharmila: जी रुद्र राजू के इस्तीफे के बाद कयास लगने लगे हैं कि कांग्रेस वाईएस शर्मिला को राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. शर्मिला ने 4 जनवरी को अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था.

Andhra Pradesh Politics: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी रुद्र राजू ने सोमवार (15 जनवरी) को दिल्ली में पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि वाईएस शर्मिला यह भूमिका निभा सकती हैं और वह अपने भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुकाबला कर सकती हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कांग्रेस के नेता जंगा गौतम (Janga Goutham) ने इस बात की पुष्टि की कि रुद्र राजू ने इस्तीफा दे दिया है.

रुद्र राजू को कांग्रेस से मिल गया था संकेत- सूत्र

एक सूत्र के मुताबिक, रुद्र राजू को कांग्रेस से संकेत मिल गया था कि वह वाईएस शर्मिला को आंध्र प्रदेश में पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने की इच्छुक हैं और उन्हें उनके बड़े भाई- वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ खड़ा करना चाहती है.

वाईएस शर्मिला पहले ही अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कह चुकी हैं कि वह कहीं भी काम करने के लिए तैयार हैं जहां कांग्रेस पार्टी उन्हें मैदान में उतारे, चाहे वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हो या कोई और जगह.

आंध्र प्रदेश के लिए पार्टी अध्यक्ष की घोषणा कब करेगी कांग्रेस?

सूत्र ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कुछ ही दिनों में की जा सकती है. हाल में वाईएस शर्मिला ने राहुल गांधी की उपस्थिति में दिल्ली में अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) का कांग्रेस में विलय कर दिया है और आंध्र प्रदेश की एक नई अग्रणी कांग्रेस नेता के रूप में उभरीं. आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 11 जून 2024 को समाप्त होगा. यहां पिछला विधानसभा चुनाव अप्रैल 2019 में हुआ था.

यह भी पढ़ें- 'बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा पाने से रोक सकते हैं, बशर्ते...', लोकसभा चुनाव पर बोले शश‍ि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget