एक्सप्लोरर

'बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा पाने से रोक सकते हैं, बशर्ते...', लोकसभा चुनाव पर बोले शश‍ि थरूर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस सांसद शश‍ि थरूर ने व‍िपक्षी गठबंधन को लेकर एक बार फ‍िर ताजा बयान द‍िया है. उन्‍होंने कांग्रेस सरकार व दबदबे वाले राज्‍यों को लेकर बड़ी बात कही है.

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के ल‍िए जहां व‍िपक्षी दल इंडिया गठबंधन के तौर पर सियासी गणित बिठाने में जुटे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंड‍िया गठबंधन की एकजुटता को लेकर एक और बयान दिया है. शशि थरूर ने सोमवार (15 जनवरी) को कहा क‍ि अगर बीजेपी के ख‍िलाफ कई सीटों पर व‍िपक्ष मजबूती के साथ एकजुट होता है तो पर‍िणाम ब‍िल्‍कुल अलग आएंगे. बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से नीचे लाया जा सकता है. 

एएनआई के मुताब‍िक, कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि बीजेपी के ख‍िलाफ अगर व‍िपक्षी गठबंधन मजबूती से लड़ता है तो 2019 का लक्ष्‍य सत्तारूढ़ दल को हास‍िल नहीं हो पाएगा. इसको लेकर वह पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हैं.  

'इन राज्‍यों में कांग्रेस का रहा खराब प्रदर्शन' 

थरूर ने 2019 के चुनावी आंकड़ों का व‍िश्‍लेषण करते हुए यह भी बताया क‍ि इसमें कांग्रेस को हरियाणा में 0, राजस्थान में 0, मध्य प्रदेश में 1, बिहार में 1 और कर्नाटक में सिर्फ 1 सीट ही हास‍िल हुई थी. इस तरह के दूसरे और भी राज्‍य हैं जहां पर कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया. लेक‍िन व‍िपक्ष के साथ म‍िलकर इन राज्‍यों में बेहतर क‍िये जाने की पूरी संभावना है.  

उन्‍होंने कहा क‍ि इस बार हम न‍िश्‍च‍ित तौर पर अच्‍छा और बेहतर चुनावी प्रदर्शन करने जा रहे हैं. उनको व‍िश्‍वास है क‍ि 2019 की तुलना में 2024 आम चुनाव में कांग्रेस अच्‍छा प्रदर्शन करेगी.   

'इन राज्‍यों में बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी उम्‍मीद'  

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ह‍िमाचल प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती है. उम्‍मीद से ज्‍यादा सीट हम वहां न‍िकाल सकते हैं. इसके अलावा कर्नाटक सरकार हमारी काफी पॉपुलर है, वहां पर हम अच्‍छा प्रदर्शन कर सीटें जीत सकते हैं. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने जमीनी स्‍तर पर काम क‍िया है ज‍िसका फायदा म‍िलेगा. हाल में कांग्रेस ने वहां पर सरकार भी बनाई है. तेलंगाना में कांग्रेस का लोगों को पूरा समर्थन है. 

'महाराष्‍ट्र व ब‍िहार व‍िपक्ष के ल‍िए अच्‍छे राज्‍य'  

उन्‍होंने महाराष्‍ट्र का भी ज‍िक्र क‍िया जहां पर गठबंधन की सरकार चलाई जा चुकी है. उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र और ब‍िहार व‍िपक्ष के ल‍िए बहुत ही अच्‍छे राज्‍य हैं जहां पर एकजुटता से बीजेपी को रोका जा सकता है.      

'तार्क‍िक व‍िश्‍लेषण, कोई पूरा जवाब नहीं' 

उन्‍होंने इस बात को भी कहा कि यह स‍िर्फ एक तार्क‍िक चुनावी व‍िश्‍लेषण है, लेक‍िन तर्क कोई पूरा जवाब नहीं होता है. जनतंत्र में इस सब का फैसला जनता अपने मताध‍िकार के जर‍िए देती है. इसल‍िए हम सभी इसकी ज‍िम्‍मेदारी वोटरों पर छोड़ते हैं. देशह‍ित में जो उनको सही लगता है, वो वैसा ही करते हैं.    

यह भी पढ़ें: मणिपुर से नगालैंड पहुंची 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा', राहुल गांधी बोले- उम्मीद का दीया जलाना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget