एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Delhi Visit: क्या पूरे देश में 'बिहार मॉडल' लागू करेंगे? जानें क्या दिया नीतीश कुमार ने जवाब

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. 2024 में पूरे देश में 'बिहार मॉडल' लागू करने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया है.

Nitish Kumar Remark on Bihar Model: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मिशन पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकजुटता (Opposition Unity) का महौल बना रहे हैं. अपने तीन दिन के दौरे के तहत वह राजधानी दिल्ली (Delhi) में विपक्षी नेताओं (Opposition Leaders) से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या 'बिहार मॉडल' (Bihar Model) को पूरे देश में लागू करेंगे? इस पर नीतीश कुमार ने कहा, ''बिहार मॉडल क्या है? हम देश का मॉडल बनाने के लिए काम कर रहे हैं.''

'बिहार मॉडल' दरअसल महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन के संदर्भ में चर्चा में आया था. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बिहार में जो गठबंधन हुआ है वह पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगा और उसी आधार पर 2024 का रोड मैप तैयार किया जाएगा. 

आरसीपी सिंह ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर पिछले दिनों जेडीयू छोड़ने वाले नेता आरसीपी सिंह ने पलटवार किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री दिल्ली में घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश को बिहार पर फोकस करना चाहिए. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को राज्य के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहिए, न कि दिल्ली का. 

दिल्ली में अपने दौरे के दूसरे दिन नीतीश कुमार ने सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की. वह आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार का कहना है कि संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट हो जाना चाहिए. सीताराम येचुरी से मुलाकात के वक्त नीतीश ने कहा, ''हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं.''

इन नेताओं से मिलेंगे नीतीश कुमार

केजरीवाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी मिल सकते हैं. कल दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ करीब 50 मिनट की मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बारे में सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. 

विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर कल नीतीश कुमार ने कहा था, "मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष की सभी पार्टियां एक साथ आएं और बीजेपी के खिलाफ लड़ें. बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है." राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार कल जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से भी मिले थे. कल यानी सात सितंबर को वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी भेंट करेंगे.

ये भी पढ़ें

IT, न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष... पीएम मोदी के साथ शेख हसीना की द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

Bengaluru Rain: बेंगलुरु की स्थिति के लिए सीएम बोम्मई ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- यह उनके कुशासन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, उठा ले गई पुलिस
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, उठा ले गई पुलिस
INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन कुछ ही देर में शुरू करेगा मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
LIVE: इंडिया गठबंधन कुछ ही देर में शुरू करेगा मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
Bypolls Election 2026 Voting Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget