एक्सप्लोरर

पत्नी ने पति की प्रेमिका को दी साथ रहने की मंजूरी, लेकिन मांग लिए डेढ़ करोड़ रुपए

एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके पिता का अपने कार्यालय में काम करने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध हैं. इस वजह से उसकी मां और पिता के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं. नाबालिग लड़की ने फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी के पास अपने पैरेंट्स के बीच सुलह कराने की गुहार लगाई थी.

कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी ‘जुदाई’, इस फिल्म में पैसों के लिए एक पत्नी अपने पति को प्रेमिका को सौंप देती है और तलाक लेकर उनकी शादी भी करा देती हैं. ये तो थी फिल्म की कहानी लेकिन असल जिंदगी में भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल बता दें कि यहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर अपने पति को उसकी प्रेमिका को सौंप दिया.

नाबालिग लड़की ने पैरेंट्स के बीच सुलह कराने की लगाई थी गुहार

ये हैरान कर देने वाला मामला फैमिली कोर्ट में आया था. जिसमें एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके पिता का अपने कार्यालय में काम करने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध हैं. इस वजह से उसकी मां और पिता के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं. हर समय घर का माहौल तनावग्रस्त होने की वजह से वह और उसकी बहन पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं. नाबालिग लड़की ने फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी के पास अपने पैरेंट्स के बीच सुलह कराने की गुहार लगाई थी.

पति-पत्नी के बीच एक शर्त पर हुआ समझौता

नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पति को कोर्ट में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. जिसके बाद पता चला कि पति का उम्र में उससे बड़ी महिला के साथ अफेयर है जो उसी के ऑफिस में काम करती हैं. पति और उसकी प्रेमिका साथ रहना चाहते थे लेकिन पत्नी को ये मंजूर नहीं था. ऐसे में पति-पत्नी की कई बार काउंसलिंग की गई और आखिरकार दोनों के बीच एक शर्त पर समझौता हुआ.

प्रेमिका से लिए डेढ करोड़

दरअसल पत्नी ने प्रेमिका से एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये लेकर अपने पति को उसके साथ रहने की इजाजत दे दी. काउंसलर ने बताया कि पत्नी का कहना था कि शादी के इतने साल हो जाने के बाद उसके और उसके पति के बीच संबंध अच्छे नहीं है और उसके साथ उसे भी रहना अब मंजूर नहीं है. इसलिए उसने अपने फ्यूचर और बेटियो के भविष्य को सुधारने के लिए पति को पैसे लेकर छोड़ना स्वीकर कर लिया है. पत्नी ने परेशान न करने का समझौता भी किया है.

ये भी पढ़ें

देश पर मंडराया 'बर्ड फ्लू' का खतरा, हिमाचल में हुई 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत, एमपी-गुजरात में भी हालात बुरे

ममता बनर्जी का जन्मदिन आज, कैसे 'दीदी' एक योद्धा से विजेता के रूप में उभरीं, जानें सबसे बड़ा किस्सा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget