एक्सप्लोरर

5 मार्च 1931 को हुआ था गांधी-इरविन समझौता, जानिए किन बातों पर बनी थी सहमति

दरअसल अंग्रेजी हुकूमत ने स्वतंत्र रूप से नमक बनाने पर और उसको बेचने पर रोक लगा दिया था. इस फैसले के बाद भारतीय लोगों को अंग्रेजों से महंगे दामों पर नमक खरीदना पड़ता था क्योंकि अंग्रेज सरकार भारी टैक्स लेती थी.

नई दिल्ली: 5 मार्च 1931 का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास है. इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच हुए एक समझौते के लिए याद किया जाता है. 5 मार्च 1931 को यह राजनीतिक समझौता किया गया था, जिसे गांधी-इरविन समझौता के रूप में जाना जाता है. यह पहला मौका था जब अंग्रेज सरकार ने भारतीयों के साथ समान स्तर पर समझौता किया था.

क्या है गांधी-इरविन समझौता गांधी इरविन समझौता को समझने के लिए हमे गांधी जी के नमक सत्याग्रह हो समझना होगा. मार्च और अप्रैल 1930 के बीच महात्मा गांधी ने समुद्री जल से नमक का उत्पादन करने के लिए दांडी से नमक सत्याग्रह या नमक मार्च की शुरुआत की थी.यह सविनय अवज्ञा आंदोलन का पहला कदम था.

दरअसल अंग्रेजी हुकूमत ने स्वतंत्र रूप से नमक बनाने पर और उसको बेचने पर रोक लगा दिया था. इस फैसले के बाद भारतीय लोगों को अंग्रेजों से महंगे दामों पर नमक खरीदना पड़ता था क्योंकि अंग्रेजों ने भारी कर लगा रखा था. अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरोध में गांधी जी ने नमक सत्याग्रह को शुरू किया.

ऐतिहासिक सत्याग्रह कार्यक्रम में गांधीजी समेत 78 लोगों के द्वारा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी तक पैदल यात्रा किया गया. इस दौरान नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून को भंग किया गया था. कानून भंग करने के बाद सत्याग्रहियों ने अंग्रेजों की लाठियां खाई थी परंतु पीछे नहीं मुड़े थे. इसके कारण अंग्रेजों को सत्याग्रहियों के साथ-साथ महात्मा गांधी को भी गिरफ्तार करना पड़ा था. हालांकि, फिर भी आंदोलन ने काफी प्रगति की और लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में भी सफल हुआ.

इस आंदोलन ने दुनिया भर के मीडिया में जगह पाई इसी कारण लॉर्ड इरविन के लिए मुश्किलें बढ़ गई. इरविन ने महात्मा गांधी से बातचीत करने का फैसला किया. महात्मा गांधी को 1931 में जेल से रिहा कर दिया गया था. इस प्रकार महात्मा गांधी और इरविन ने अपनी-अपनी बात रखी और 5 मार्च 1931 में सहमति जताते हुए गांधी-इरविन समझौते पर हस्ताक्षर किए.

क्या-क्या समझौते हुए

  • पहला समझौता इस बात हुआ कि हिंसा के आरोपियों को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा.
  • दूसरा समझौता हुआ कि भारतीयों को समुद्र किनारे नमक बनाने का अधिकार दिया जाएगा.
  • तीसरा समझौता भारतीय शराब और विदेशी कपड़ों की दुकानों के सामने धरना दे सकते हैं.
  • चौथा और महत्वपूर्ण समझौता था कि आन्दोलन के दौरान त्यागपत्र देने वालों को उनके पदों पर पुनः बहाल किया जायेगा.
  • इस समझौते की आखिरी मांग थी कि आन्दोलन के दौरान जब्त सम्पत्ति वापस की जाएगी.

वहीं इरविन की तरफ से निम्नलिखित मांग की रखी गई थी

  • पहली मांग कि सविनय अवज्ञा आन्दोलन स्थगित कर दिया जाएगा.
  • दूसरी मांग थी कि कांग्रेस द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेगी.
  • तीसरी मांग थी कि गांधीजी पुलिस की ज्यादतियों की जांच की मांग छोड़ देंगे.

ये भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर सरकार का बड़ा फैसला! विपक्ष के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
FCRA बिल पर सरकार का बड़ा फैसला! विपक्ष के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
CJP Protest Live: स्वतंत्र भारद्वाज पर SC-ST का केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी, निशु आजाद को मिला भरोसा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज पर SC-ST का केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी, निशु आजाद को मिला भरोसा
अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु आजाद का वीडियो, दिल्ली पुलिस से बोले- 'खुलेआम...'
अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु आजाद का वीडियो, दिल्ली पुलिस से बोले- 'खुलेआम...'
स्वतन्त्र भारद्वाज पर मामूली धाराओं में FIR, क्या बोले पीड़ित संजय आजाद
स्वतन्त्र भारद्वाज पर मामूली धाराओं में FIR, क्या बोले पीड़ित संजय आजाद

वीडियोज

Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!
Yash की Toxic के सपोर्ट में उतरे Aditya Dhar, कभी दोनों फिल्मों के क्लैश ने मचाया था खूब Buzz!
NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल
बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
Embed widget