एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर को क्यों रोका गया जल्दी? एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताई वजह, बोले- दुनिया ले सकती हैं सबक

Air Force Chief on Operation Sindoor: एपी सिंह ने रूस-यूक्रेन और इजरायल के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया को भारत से सीखना चाहिए कि युद्ध को कैसे शुरू किया जाए और सबसे जल्दी खत्म किया जाए.

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया को यह सीखना चाहिए कि किसी संघर्ष को जल्द शुरू कर उसके निर्धारित लक्ष्य पूरे होने पर जल्दी समाप्त कैसे किया जाए. एपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को केवल चार दिन बाद इसलिए रोका गया क्योंकि भारत अपने सभी लक्ष्य हासिल कर चुका था. उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष की भारी कीमत चुकानी पड़ती है और यह भविष्य की तैयारी, अर्थव्यवस्था और देश की प्रगति को प्रभावित करता है.

आतंक के ठिकानों पर सटीक वार
एयर चीफ मार्शल सिंह ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 पर्यटक मारे गए) के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 बड़े ठिकानों पर हमला किया. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर मुख्यालय और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके मुख्यालय भी शामिल था. इन सभी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

शीर्ष आतंकी ढेर
इन हमलों में दर्जनभर बड़े आतंकी मारे गए, जिनमें आईसी-814 हाइजैकर यूसुफ अजहर, लश्कर का मुरिदके प्रमुख अबू जुंदाल और 2016 नगरोटा हमले के मास्टरमाइंड का बेटा शामिल था. वायुसेना द्वारा जारी वीडियो में इन परिसरों की तबाही का स्तर साफ देखा जा सकता है.

ऑपरेशन सिंदूर में हमारे हथियार बने गेम चेंजर- एपी सिंह 
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि लंबी दूरी के LR-SAM और S-400 मिसाइल सिस्टम गेम चेंजर साबित हुए. उनके रडार और मिसाइलों ने दुश्मन के विमानों को उनके ही इलाके में चुनौती देने की क्षमता दी, जिससे जवाबी हमला मुश्किल हुआ. एयर चीफ ने बताया कि हमारी हथियारों की रेंज दुश्मन से कहीं ज्यादा थी, इसलिए यह ऑपरेशन सफल और निर्णायक बन पाया.

क्यों जल्दी रोका गया ऑपरेशन?
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत का उद्देश्य आतंकवाद पर प्रहार करना था और यह सफलतापूर्वक पूरा हुआ. उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध को लंबा खींचने से केवल नुकसान होता है, तैयारी कमजोर होती है, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है और देश की प्रगति रुकती है.

दुनिया के लिए सबक
सिंह ने रूस-यूक्रेन और इजरायल के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया को भारत से सीखना चाहिए कि युद्ध को कैसे शुरू किया जाए और सबसे जल्दी खत्म किया जाए. उनका कहना था कि भारत ने साबित किया है कि सही रणनीति से सीमित समय में बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget