एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से क्यों हो रही है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पूनम महाजन ने कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान से की है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान छाए रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तैमूर से तुलना का वीडियो वायरल हो रहा है. आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिससे प्रियंका की तुलना तैमूर से हो रही है. जानें क्या है इस वीडियो का सच.

बीजेपी सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पूनम महाजन ने कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान से की है.

पूनम महाजन ने तैमूर से की थी प्रियंका गांधी की तुलना

पड़ताल में सामने आया कि इसी साल तीन फरवरी को मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम था. जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की और साथ में राहुल गांधी को राफूल गांधी भी कहा. पूनम महाजन ने न सिर्फ राहुल और प्रियंका पर निशाना साधा बल्कि गठबंधन के तमाम नेताओं समेत एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी विवादित टिप्पणी कर दी. पूनम महाजन ने शरद पवार को महाभारत का शकुनी मामा बताया.

सर्वे के आंकड़ों की जुबानी जानें: चुनाव में प्रियंका किसका फायदा और किसका नुकसान करेंगी?

कौन हैं पूनम महाजन?

पूनम महाजन दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं. वह मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी सांसद हैं. इतना ही नहीं वह बीजेपी के यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं.

क्यों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं तैमूर अली खान?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अपने जन्म से ही लगातार चर्चा में रहे हैं. पहले तैमूर नाम रखने को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद से हमेशा तैमूर की खूबसूरती और क्यूटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर रही. तैमूर के खाने पीने से लेकर खेलने, स्कूल जाने या तैमूर से जुड़ा कोई भी वीडियो आता सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता. सोशल मीडिया पर तैमूर की एक एक चीज को लेकर चर्चा होती रहती है.

हमारी पड़ताल में पूनम महाजन के प्रियंका गांधी की तैमूर से तुलना, राहुल को राफूल और शरद पवार पर विवादित बयान वाला वीडियो सही साबित हुआ है.

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकारी पैसे पर लगवाई अपनी मूर्तियों का पैसा मायावती को लौटाना चाहिए

वीरेंद्र सहवाग का लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार, कहा- 5 साल बाद भी अफवाहों में कुछ नहीं बदला 2nd T20 India vs New Zealand: क्रुणाल के 'कमाल' से 158 रनों पर रुका न्यूज़ीलैंड का रथ मुजफ्फरनगर दंगों की वजह बने कवाल कांड पर कोर्ट का आदेश- जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहेंगे गौरव-सचिन के हत्यारे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget