एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की रिहाई क्यों चाहती है कांग्रेस? चन्नी के बयान पर मचा सियासी बवाल

Amritpal singh: अमृतपाल सिंह संधू 23 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया और तब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. संसद में चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है.

Amritpal Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह संधू को लेकर जो बयान दिया उसे लेकर राजनीतिक गरमा गई है. जिस खालिस्तान का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा, जिस खालिस्तान की वजह से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या तक हो गई, अब उसी खालिस्तान के समर्थक और वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह के समर्थन में कांग्रेस खुलकर उतर आई है.

डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल

अमृतपाल सिंह खालिस्तान के समर्थक हैं और खुलेआम खालिस्तान की वकालत करते रहे हैं. पंजाब के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं और दुनिया उन्हें दूसरा जनरैल सिंह भिंडरावाले कहती है. खालिस्तान के प्रति कट्टरता और पंजाब में हुई हिंसा की वजह से ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया. 23 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार होने के बाद से ही अमृतपाल सिंह संधू असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर राजनीति गरमाई

जेल में बंद रहने के दौरान ही अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव जीता. जेल से आकर सांसद की शपथ लेकर अमृतपाल सिंह को फिर से जेल भेज दिया गया, लेकिन कांग्रेस को इससे परेशानी है तभी तो कांग्रेस के जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि अमृतपाल सिंह पर जबरदस्ती एनएसए लगाया गया.

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "बीजेपी आपातकाल के आरोप लगाती है, लेकिन देश में तो अभी अघोषित आपातकाल लागू है, जब एक निर्वाचित सांसद पर एनएसए लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है और वे अपने क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं."

अमृतपाल को समर्थन कांग्रेस को पड़ सकता है महंगा

चरणजीत सिंह चन्नी का ये बयान गुरुवार (25 जुलाई, 2024) का है, जब संसद का बजट सत्र चल रहा था. इसी दौरान मौका दिए जाने पर कांग्रेस सांसद ने अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्र सरकार से ये सवाल कर दिया, लेकिन कांग्रेस सांसद शायद ये बात भूल गए हैं कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का मसला केंद्र सरकार का नहीं, बल्कि राज्य सरकार का है और राज्य में उसी आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो कांग्रेस की अगुवाई में बने इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी के सवालों का जवाब रवनीत बिट्टू ने संसद में ही दे दिया.

चरणजीत सिंह चन्नी के अमृतपाल को समर्थन करने का कांग्रेस को भारी कीमत उठाना पड़ सकता है, क्योंकि पंजाब का इतिहास गवाह है कि खालिस्तान को पहले खाद-पानी देने और फिर उसे कुचलने की कोशिश में पंजाब दशकों तक जलता रहा है और उसकी तपिश आज भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें : मुंबई में बारिश ने थामी रफ्तार! कई उड़ानें रद्द, इंडिगो से लेकर एयर इंडिया ने जारी किया अलर्ट, सरकार ने दिया ये निर्देश

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget