एक्सप्लोरर

झारखंड में क्यों हुई BJP की हार? पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने गिनाए चौंकाने वाले कारण

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सुदेश महतो की पार्टी आजसू के बीच गठबंधन टूटने को लेकर निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आजसू किन कारणों से बाहर हुआ यह एक पहेली है.

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के कई नेता निराश हैं. वे पार्टी को अभी से 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटने की भी नसीहत दे रहे हैं. राज्य की गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चौंकाने वाला बयान दिया है. निशिकांत दुबे ने साफ शब्दों में कहा है कि अपनों से ज्यादा बाहरियों पर भरोसा करने से पार्टी चुनाव हारी है. उन्होंने पार्टी हाईकमान को ईमानदार बताते हुए उम्मीद जाहिर की है कि आगे सब अच्छा होगा.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब रघुवर दास के रवैये, टिकट वितरण में खेल और संगठनात्मक चूकों को लेकर पार्टी के कई नेता शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट भेज रहे हैं. निशिकांत दुबे ने भी अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को भेजी है.

उन्होंने रिपोर्ट में क्या लिखा है, वह सामने नहीं आया है. लेकिन फेसबुक पोस्ट में उन्होंने जो कुछ लिखा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है. दुबे ने सोशल मीडिया पर उन छह खास सीटों का हवाला दिया है, जहां बीजेपी को किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही बागियों से हार का सामना करना पड़ा है.

फेसबुक पोस्ट में दुबे ने लिखा है, "जो झारखंड का चुनाव विश्लेषण कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वे सभी जल्दबाजी कर रहे हैं. बीजेपी के बागियों के कारण या कार्यकर्ताओं के आकलन के कारण हम हारे हैं. दूसरी पार्टी से आए लोगों पर हमने ज्यादा भरोसा किया. चतरा से सत्यानन्द भोक्ता, लातेहार से बैद्यनाथ राम, बहरागोडा से समीर मोंहती, बरही से उमाशंकर अकेला, बरकट्टा से अमित यादव व जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय आदि की जीत इसका उदाहरण है."

गौरतलब है कि बरकट्ठा सीट पर बीजेपी के बागी अमित यादव ने 24 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी जानकी यादव को हराया. जानकी यादव जेवीएम से बीजेपी में आए थे. इस सीट से जब अमित यादव को टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय मैदान में उतर गए.

CAA को लेकर हुई हिंसा पर पीएम मोदी बोले- लोग अफवाह पर ध्यान नहीं दें, संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं

इसी तरह बहरागोड़ा सीट पर बीजेपी के बागी समीर मोहंती ने 60,565 वोटों से जीतकर टिकट न देने के फैसले को गलत साबित कर दिखाया. बीजेपी ने समीर मोहंती को नजरअंदाज कर दूसरे दल से आए कुनाल सदांगी पर भरोसा जताया था. पार्टी ने मौजूदा 13 विधायकों का टिकट काटकर दूसरे दलों से आए दो दर्जन से अधिक लोगों पर इस बार भरोसा जताया था. मगर इसमें अधिकांश उम्मीदवार हार गए.

दुबे ने चुनाव से पहले आजसू से गठबंधन टूट जाने पर भी हैरानी जाहिर की है. उन्होंने हार से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में कहा है, "आजसू किन कारणों से बाहर हुआ यह एक पहेली है. सुदेश महतो जी मेरे अच्छे मित्र हैं और सुलझे इंसान हैं. लड़ाई के कारण उन्होंने अपनी सबसे मजबूत सीट रामगढ़ तक गंवा दी. कुछ इंतजार करिए. पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व हमारा सबसे मजबूत व ईमानदार है. हमारा वोट सुरक्षित है. नई सरकार को शुभकामनाएं. 2024 की लड़ाई के लिए आज से तैयारी शुरू."

विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से टिकट न मिलने पर पीपुल्स पार्टी का दामन थाम लेने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे प्रवीण प्रभाकर ने कहा, "कई गलत छवि के और अयोग्य लोगों को टिकट मिलने से ही बीजेपी की हार हुई. संगठन की हालत मुझसे देखी नहीं गई, जिसके कारण मैंने शीर्ष नेतृत्व को चुनाव के दौरान ही आगाह कर दिया था. लेकिन कुछ सुधारात्मक पहल न होने पर मैंने पार्टी छोड़ दी. चुनाव के दौरान सर्वे के लिए लगाई गए एजेंसियों की रिपोर्ट को भी टिकट बंटवारे में नजरअंदाज कर दिया गया था."

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का कब्जा, जानें BJP ने कितनी सीट जीतीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश समेत ये नेता होंगे शामिल
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget