एक्सप्लोरर

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई ये दो बड़ी वजहें

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है और इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं. वो भी तब जब अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हैं. इस वक्त देश के लोग एक लीटर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की तुलना में पेट्रोल के लिए चार गुना भुगतान कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगातार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की दो बड़ी वजह बताई हैं.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है और अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए विनिर्माण देश कम ईंधन का उत्पादन कर रहे हैं. इससे उपभोक्ता देश त्रस्त हैं.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि हम लगातार ओपेक (OPEC) और ओपेक प्लस देशों से आग्रह करते रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें उम्मीद है कि बदलाव जल्द होगा.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "एक और कारण कोविड (Covid) है. हमें विभिन्न विकास कार्य करने हैं. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार कर (Tax) एकत्र करते हैं. विकास कार्यों पर खर्च करने से अधिक रोजगार पैदा होंगे. सरकार ने अपने निवेश में वृद्धि की है और इस बजट में 34% अधिक पूंजी व्यय किया जाएगा."

उन्होंने आगे कहा, "राज्य सरकार के खर्च में भी वृद्धि होगी. यही कारण है कि हमें इस कर की आवश्यकता है लेकिन संतुलन की आवश्यकता भी है. मेरा मानना ​​है कि वित्त मंत्री कोई रास्ता निकाल सकते हैं."

बीते दिनों पार हुआ 100 का आंकड़ा

गौरतलब है कि बीते दिनों देश के कुछ हिस्से में पेट्रोल के दाम शतक लगा चुके हैं. जिसमें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रीमियम पेट्रोल बीते दिनों 101.38 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा था. वहीं भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 101.11 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी. वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी पेट्रोल का दाम बीते दिनों 100 के पार पहुंच गया था. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 100.96 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे.

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget