एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर RSS का बड़ा बयान, दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- पटेल की मूर्ति बन सकती है तो अध्यादेश से मंदिर क्यों नहीं?

इलाहाबाद में अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने अयोध्या कूच करने का एलान कर दिया है. कल और परसों होने वाले इस मार्च में भारी संख्या में नागा साधु भी शामिल होंगे.

नई दिल्ली: मुंबई में वीएचपी की धर्मसभा में आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है. होसबोले ने तल्ख लहजे में मोदी सरकार से कानून लाने की मांग की है. होसबोले ने राम मंदिर के बहाने सरदार पटेल की मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर भी निशाना साधा है.

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने एक अलग पीठ का गठन किया है जो अयोध्या भूमि मालिकाना हक मामले की सुनवाई कर रही है, लेकिन इस लंबित मुद्दे पर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है.''

होसबाले ने सवाल किया, ‘‘अगर (गुजरात में) नर्मदा नदी के तट पर सरदार पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई कानून पारित क्यों नहीं हो सकता?’’

अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में जनवरी पर सुनवाई होनी है लेकिन उससे पहले ही राम मंदिर पर माहौल गर्म है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मंदिर के लिए कानून लाने की बात कह चुके हैं.

साधु संतों ने अयोध्या कूच करने का एलान 2019 के चुनाव से पहले मोदी सरकार को राम मंदिर के मुद्दे पर सहयोगी संगठनों के साथ साथ संत समाज से भी बड़ी चुनौती मिल रही है. इलाहाबाद में अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने अयोध्या कूच करने का एलान कर दिया है. कल और परसों होने वाले इस मार्च में भारी संख्या में नागा साधु भी शामिल होंगे.

हालांकि साधु समाज ने साफ किया है कि अयोध्या प्रशासन की अनुमति के बाद ही कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व वेदांत संस्थान ने यज्ञ भी शुरू कर दिया है. दावा किया गया है यज्ञ से मंदिर निर्माण का कार्य जल्द हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget