एक्सप्लोरर

Explained: बीजेपी से क्यों लगातार दूर हो रहे सहयोगी दल? 2 साल में तीसरा झटका, शिवसेना-अकाली के बाद JDU ने तोड़ा नाता

BJP Allies: बिहार में जेडीयू ने एनडीए का साथ छोड़ा, इससे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से भी बीजेपी का गठबंधन छूट चुका है.

Why Allies Moving Away From BJP: बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish) के आरजेडी (RJD) से हाथ मिलाने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को तकरीबन दो साल में तीसरा बड़ा झटका लगा है. इससे पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) और पंजाब (Punjab) में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) एनडीए से अलग हो चुके हैं. मंलवार 9 अगस्त को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी इसे लेकर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला था.

तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी जिस पार्टी के साथ रहती है, उसी को समाप्त कर देती है. उन्होंने जेपी नड्डा (JP Nadda) के उस बयान का उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि देश में एक ही पार्टी बचेगी और पार्टियां खत्म हो जाएंगी. माना जा रहा है कि नड्डा के इस बयान ने जेडीयू (JDU) को बीजेपी से अलग होने की एक और वजह दे दी. वहीं, क्षेत्रीय दलों का बीजेपी पर एकला चलो की रणनीति पर चलने का आरोप है. शिरोमणी अकाली दल के नेता नरेश गुजराल भी बीजेपी पर क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म करने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगा चुके हैं.

क्या मानते हैं सियासी पंडित

सियासी पंडित मानते हैं कि बिहार के अलावा, पूर्वी राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बीजेपी अंतर्विरोधों से जूझ रही है. ओडिशा में लगभग 20 साल से बीजेपी नवीन पटनायक के बीजू जनता दल से आगे नहीं निकल पा रही है. बीजेपी केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जगह बनाने के लिए संघर्षरत है. बिहार के घटनाक्रम से हिंदीपट्टी के इलाकों में असर पड़ सकता है.

कब कौन हुआ एनडीए से अलग

2019 के आखिर में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सीएम पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी की नहीं बनी और एनडीए को मराठी धरती पर अपना महत्वपूर्ण सहयोगी खोना पड़ा. महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना इस बात पर अड़ गई थी कि वह इसके संस्थापक बाला साहब ठाकरे की इच्छा पूरी करेगी. उसने हवाला दिया कि बाला साहब ठाकरे की इच्छा थी कि एक दिन महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा. उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया और महाविकास अघाड़ी गठबंधन अस्तित्व में आया. 

2021 में अकाली दल ने तब एनडीए से तब किनारा कर लिया जब सरकार तीन कृषि कानून लाई. सरकार के इस कदम का किसान संगठनों ने व्यापक विरोध किया था और दिल्ली की सीमाओं पर लगभग एक साल आंदोलन चला था. किसानों का आंदोलन पीएम मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के एलान के बाद खत्म हुआ था. अकाली दल बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगियों में से एक थी.

अब 2022 में जेडीयू दूसरी बार एनडीए से अलग हो गई. इससे पहले 2013 में नरेंद्र मोदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन खत्म कर लिया था. बीजेपी और जेडीयू का कुल गठबंधन लगभग 17 वर्षों की अवधि का माना जाता है. कुल मिलाकर जेडीयू बीजेपी की पुरानी सहयोगी रही है. बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के साथ ही नीतीश कुमार ने भी बीजेपी पर राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा दिया. हालांकि, गठबंधन टूटने के पीछे पार्टियों के अपने-अपने हित कारक रहे. 

यह भी पढ़ें- Explained: पहली बार सिर्फ 7 दिन के लिए CM, कभी NDA तो कभी महागठबंधन, जानें 22 साल में नीतीश ने कितनी बार लिया यू-टर्न

वर्तमान में एनडीए में कितने दल

वर्तमान में एनडीए के साथ 14 राजनीतिक दल हैं. इनमें एआईएडीएमके, एलजेपी, अपना दल (सोनेलाल), नेशनल पीपुल्स पार्टी, नागालैंड की एनडीपीप, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, मिजो नेशनल फ्रंट, नागा पीपुल्स फ्रंट, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, आरपीआई (अठावले), असम की एजीपी, तमिलनाडु की पीएमके, तमिल मानीला कांग्रेस और असम की यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल शामिल हैं.

कितने राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर पर में बीजेपी की मुख्यमंत्री हैं. वहीं, पार्टी नागालैंड, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में सरकार में शामिल हैं. 

वहीं, केंद्रीय कैबिनेट में एनडीए की अब तीन सहयोगी ही बची हैं. कैबिनेट में एलजेपी, अपना दल और आरपीआई से मंत्री पद हैं. इनमें आरपीआई का प्रतिनिधित्व लोकसभा में नहीं है. एलजेपी वर्तमान में छह सांसदों वाली बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी है.

यह भी पढ़ें- 'निगाहें थी PM की कुर्सी पर...,' नीतीश के कदम पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- NDA को जनता ने वोट किया और उन्होंने विश्वासघात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-PG में दाखिले की बदल सकती है व्यवस्था, एक्सपर्ट कमिटी ने दिये ये सुझाव
NEET-PG में दाखिले की बदल सकती है व्यवस्था, एक्सपर्ट कमिटी ने दिये ये सुझाव
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget