एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: जानिए पहली बार चुनाव मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे ने क्यों चुनी वर्ली विधानसभा सीट

आदित्य ने वर्ली सीट को ही अपनी पहली चुनावी राजनीति के लिए क्यों चुना? हम आपको बताते हैं कि आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया हैं.

नई दिल्ली: ठाकरे परिवार का कोई भी सदस्य पहली बार चुनाव मैदान में ताल ठोकेगा. ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी बाल ठाकरे के बाद उद्धव ठाकरे और अब उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे शिवसेना की कमान संभालने को तैयार हैं. लेकिन उससे पहले आदित्य ठाकरे शिवसेना की इतिहास में एक नई इबारत लिखने की तैयारी कर रहे हैं. वे चुनावी राजनीति में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले शख्स होंगे. मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले आदित्य, वर्ली विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे. आज इसकी औपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी गई, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर ठाकरे परिवार के आदित्य ने वर्ली सीट को ही अपनी पहली चुनावी राजनीति के लिए क्यों चुना? हम आपको बताते हैं कि आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया हैं.

क्यों टूट गई शिव सेना की 60 साल पुरानी परंपरा? आदित्य ठाकरे ने किया चुनाव लड़ने का फैसला

लोकसभा चुनाव में मुंबई के जिस लोकसभा में वर्ली विधानसभा आती है वहां से सबसे ज्यादा लीड शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को मिली थी, तकरीबन 38000 वोटों की लीड से अरविंद सावंत इस विधानसभा से जीते थे और यहां से मिली जीत के दम पर उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.

वर्ली सीट परंपरागत रूप से शिवसेना की सीट मानी जाती रही है. शिवसेना के ही सुनील शिंदे फिलहाल वर्ली विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में सुनील शिंदे को 60,000 से ज्यादा वोट मिले थे. उन्होंने एनसीपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सचिन अहिर को 20,000 से ज्यादा वोटों से हराया था. अब सचिन अहिर भी शिवसेना में शामिल हो गए. इसने आदित्य ठाकरे के लिए वर्ली सीट को और भी आसान बना दिया है.

बड़ी खबरें: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, महाराष्ट्र में आदित्य ने किया चुनाव लड़ने का एलान

बांद्रा इलाका, जहां पर शिवसेना प्रमुख ठाकरे परिवार रहता है वो विधानसभा बांद्रा ईस्ट है. इस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बड़ी तादाद में है और ऐसी सूरत में शिवसेना की जीत की राह में यह मुस्लिम वोटर रोड़ा भी बन सकते थे. हालांकि बांद्रा ईस्ट विधानसभा भी शिवसेना के पास ही है लेकिन उसके बावजूद आदित्य ठाकरे ने अपनी पहली चुनावी जीत के लिए वर्ली सीट को ही मुफीद समझा.

वर्ली इलाका बड़े कॉर्पोरेट कंपनी के दफ्तरों के लिए जाना जाता है. यह इलाका खासतौर पर मराठी समुदाय का गढ़ है और एक बड़ी वजह इस सीट को चुनने के पीछे मराठी समुदाय को बड़ी तादाद में होना भी हैं.

महाराष्ट्र चुनाव: क्या उद्धव ठाकरे को सता रहा है बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं का डर?

वर्ली विधानसभा शिव सेना के सबसे मजबूत गढ़ में से एक है और शिवसेना का सबसे ज्यादा मजबूत गढ़ भी समझा जाता है. इस विधानसभा क्षेत्र के भीतर आने वाली बीएमसी के सभी छह पार्षद शिवसेना के ही हैं. इसलिए माना जा रहा है कि आदित्य ठाकरे के लिए यहां जीतना बेहद आसान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद से राष्ट्रपति भवन तक विपक्षी नेताओं का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
Live: संसद से राष्ट्रपति भवन तक विपक्षी नेताओं का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget