एक्सप्लोरर

थोक महंगाई दर में इजाफा, जनवरी में बढ़कर 2.03 फीसदी पर पहुंची, दिसंबर में 1.22 फीसदी पर थी

Wholesale Price-Based Inflation: थोक महंगाई दर दिसंबर 2020 के 1.22 फीसदी से बढ़कर जनवरी 2021 में 2.03 फीसदी हो गई है.थोक (डब्ल्यूपीआई) महंगाई दर इससे पहले दिसंबर 2020 में 1.22 फीसदी और जनवरी 2020 में 3.52 फीसदी थी.

Wholesale Price-Based Inflation: सरकार ने आज थोक महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं. थोक महंगाई दर दिसंबर 2020 के 1.22 फीसदी से बढ़कर जनवरी 2021 में 2.03 फीसदी हो गई है.  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी आई है, हालांकि विनिर्मित वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं.

जनवरी 2020 में 3.52 फीसदी थी थोक महंगाई दर थोक (डब्ल्यूपीआई) महंगाई दर इससे पहले दिसंबर 2020 में 1.22 फीसदी और जनवरी 2020 में 3.52 फीसदी थी. आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर जनवरी 2021 में शून्य से 2.8 फीसदी नीचे रही. यह एक महीने पहले यानी दिसंबर 2020 में शून्य से 1.11 फीसदी नीचे थी. इस दौरान सब्जियों की थोक महंगाई दर शून्य से 20.82 फीसदी नीचे और ईंधन और बिजली की थोक महंगाई शून्य से 4.78 फीसदी नीचे रही. हालांकि आलू की थोक महंगाई दर इस दौरान 22.04 फीसदी रही. गैर-खाद्य श्रेणी में महंगाई दर इस दौरान 4.16 फीसदी रही. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच फरवरी को मौद्रिक नीति घोषणा में ब्याज दरों को लगातार चौथी बैठक में अपरिवर्तित रखा. रिजर्व बैंक ने घोषणा करते हुए कहा था कि निकट-भविष्य में महंगाई दर का परिदृश्य अनुकूल हुआ है.

आंकड़ों से पहले ही नई ऊचाईयों पर पहुंचा शेयर बाजार

देश का शेयर बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला और सेंसेक्स पहली बार 52,000 के पार चला गया. निफ्टी भी 15,300 के करीब पहुंच गया. सेंसेक्स 363.45 अंकों की तेजी के साथ 51,907.75 पर खुला और 52,036.14 तक उछला जबकि निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ खुलने के बाद 15,297.10 तक चढ़ा. मजबूत विदेशी संकेतों से घरेलू शेयर बाजार आरंभिक कारोबार के दौरान गुलजार रहा और प्रमुख संवेदी सूचकांकों ने नई बुलंदियों को छुआ.

आम बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई है और सप्ताहिक स्तर पर लगातार दो सप्ताह जोरदार बढ़त दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें-

Toolkit Case: दिशा की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका- ‘डरते हैं बंदूकों वाले निहत्थी लड़की से’, केजरीवाल भी समर्थन में आए

Petrol-Diesel Price: आज लगातार सातवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में क्या हैं कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget