एक्सप्लोरर

कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, घने कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली, प्रदूषण की भी मार

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है. कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है. कोहरे और ठंड का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं और इससे हाल-फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर पूर्वात्तर के राज्यों तक पहाड़ बर्फ की चादर में सफेद हो गए हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी का असर मैदान और रेगिस्तान में पड़ा है. राजस्थान के चार जिले में तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है. पंजाब हरियाणा का भी ठंड से बुरा हाल है.

सुबह साढ़े पांच बजे राजधानी दिल्ली के सफदरजंद में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. दिल्ली में आज भी ठंड का रेड अलर्ट है, इसलिए कहीं निकलने से पहले ठंड से बचने के उपाय जरूर कर लें. दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है. कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है. कोहरे और ठंड का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है.

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, शिवसेना-एनसीपी के 13-13 और कांग्रेस के 10 विधायक लेंगे

सर्दी के साथ ही दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है, कई इलाकों में एक्यूआई 400 को पार कर गया है. प्रमुख इलाकों की बात करें तो पंजाबी बाग में 455, आर के पुरम में 476, इंदिरापुरम और गाजियाबाद में 677 और नोएडा के सेक्टर में एक्यूआई 515 दर्ज किया गया. सबसे खास बात कि ये प्रदूषण दिल्ली का अपना है. मौसम विभाग के अनुसार बाहर का प्रदूषण दिल्ली में आने की संभावना क्षीण है.

दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं और इससे हाल-फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ने और खिली धूप न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क पैदा नहीं हो रहा है. इस वजह से दिन में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

एबीपी न्यूज़ के दर्शकों और पाठकों ने अमित शाह को चुना 'व्यक्ति विशेष-2019'

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड से अगले 24 घंटों में राहत मिलने का अनुमान जताया है. विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से चल रही पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने और पूर्वी हवाओं का रुख उत्तरी क्षेत्रों में होने के कारण इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवा के रुख में बदलाव के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिन के समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को दिन में लगभग चार से पांच घंटे धूप रहने के कारण ‘सीवियर कोल्ड डे’ की स्थिति से लोगों को राहत मिली है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में 14 दिसंबर से ही ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ की स्थिति है. इससे पहले 1997 लगातार में 13 दिन तक ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रही थी.

हेमंत सोरेन कैबिनेट का फैसला: पत्थलगड़ी मामले में दर्ज केस वापस लिए जाएंगे, खाली पड़े पद भरने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget